रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने का मिला बड़ा संकेत! शुभमन गिल ने कही दिलचस्प बात

नई दिल्ली एक वीड‍ियो आया है, जिसमें सवाल‍िया अंदाज में पूछा गया कि क्या व‍िराट कोहली 2027 में अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीतेंगे? अगले वीड‍ियो फ्रेम में रोहित शर्मा द‍िखते हैं और वीड‍ियो के बैकग्राउंड में एक आवाज (वॉयस ओवर यानी VO) आ रही है, जो जानी पहचानी सी है. फ‍िर वीड‍ियो के फ्रेम में…

रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने का मिला बड़ा संकेत! शुभमन गिल ने कही दिलचस्प बात

नई दिल्ली
एक वीड‍ियो आया है, जिसमें सवाल‍िया अंदाज में पूछा गया कि क्या व‍िराट कोहली 2027 में अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीतेंगे?

अगले वीड‍ियो फ्रेम में रोहित शर्मा द‍िखते हैं और वीड‍ियो के बैकग्राउंड में एक आवाज (वॉयस ओवर यानी VO) आ रही है, जो जानी पहचानी सी है.

फ‍िर वीड‍ियो के फ्रेम में कोहली भी आते हैं.  इसके बाद रोहित आते हैं.

लेकिन जो रोचक है, वो है इस वीड‍ियो के VO वाली आवाज
ये VO कुछ इस तरह है- वर्ल्ड कप जीतने न‍िकले हैं, तो प्रेशर तो होगा ही. जब इंड‍िया के लिए मैदान पर उतरते हैं तो उम्मीद भी साथ आती हैं. सबसे बड़ी ट्रॉफी (इशारा वर्ल्ड कप 2027 की ओर) के लिए सब कुछ दांव पर लगाना पड़ता है. वर्ल्ड कप जीतना है तो रास्ता आसान नहीं. पर एक बात तो क्ल‍ियर है….

बस यही बात खत्म होते ही द‍िखते हैं, शुभमन ग‍िल. जो भारतीय वनडे टीम के कप्तान हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी होंगे ही ( इस बात की पूरी संभावना है) .

वह बोलना (VO बदलकर अब व‍िजुअल हो चुका है) जारी रखते हैं. ग‍िल यहां बात जो बोलते हैं, वो नोटिस करने वाली है.

ग‍िल बोल रहे हैं- जहां मैटर  बड़े होते हैं, वहीं पर लेजेंड खड़े होते हैं. मुझे उम्मीद है कि इससे आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा.

वीड‍ियो के अंत में एक बार फ‍िर कोहली और रोहित द‍िखते हैं. जहां बताया जा रहा है वर्ल्ड कप की तैयारी से पहले श्रीलंका सीरीज है. जो भारत में हो रही है. यह वन्डे सीरीज भारत में हो रही है, और 13 द‍िसंबर से इसके 3 मैच होंगे.
 
यानी इस वीड‍ियो की कहानी बताने का मतलब साफ है, भले ही Star Sports का प्रमोशनल हो, लेकिन रोहित और व‍िराट का वर्ल्ड खेलना तय है, क्योंकि इसके प्रमोशन के इर्द ग‍िर्द भी यही जोड़ी है. अब शुभमन ग‍िल का यह बयान प्रमोशनल शूट का ह‍िस्सा हो ले‍क‍िन, यह काफी कुछ कहता है.

बहरहाल, इस वीड‍ियो के आने के बाद एक बार फ‍िर से इस बात पर मुहर लग गई है कि रोहित और कोहली की जोड़ी वर्ल्ड कप में खेलेगी.

श्रीलंका संग वनडे सीरीज का शुरुआती मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में है. फिर बाकी दो मैच क्रमश: बेंगलुरु (16 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में खेले जाएंगे. फिर 22 दिसंबर से टी20 सीरीज शुरू होगी.

कैसा रहा रोहित और कोहली का हाल‍िया वनडे प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 3-1 से बाजी मारी. हालांकि, इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. कोहली ने चार पारियों में 86 रन बनाए और वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में 51 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद बाकी मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. वहीं, रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने चार पारियों में महज 30 रन बनाए, जबकि दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed