,

वन विकास निगम ने वन विहार के 6 भालुओं को लिया गोद

निगम अध्यक्ष रावत ने 6 लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा अंगीकरण योजना में अब तक 115 वन्य-प्राणी लिये गये गोद भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के 6 भालुओं को एक वर्ष के…

वन विकास निगम ने वन विहार के 6 भालुओं को लिया गोद

निगम अध्यक्ष रावत ने 6 लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा
अंगीकरण योजना में अब तक 115 वन्य-प्राणी लिये गये गोद

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के 6 भालुओं को एक वर्ष के लिए गोद लिया है। निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत ने गुरुवार को वन्यप्राणी अंगीकरण योजना के तहत 6 लाख रुपये की अंगीकरण राशि का चेक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक डॉ. समीता राजोरा तथा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री विजय कुमार को सौंपा।

वन विकास निगम शेष 9 भालुओं को भी लेगा गोद
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रावत ने वन विहार के शेष 9 भालुओं को भी गोद लेने की घोषणा की। इसके साथ ही वन विहार के सभी 15 भालुओं के अंगीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। निगम की CSR निधि से की गई इस पहल का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन, बेहतर देखभाल, आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग देना है।

कार्यक्रम में वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री मनोज कुमार अग्रवाल, अपर प्रबंध संचालक श्री पी.जी. फुलझेले, वन विहार के संचालक श्री विजय कुमार, सहायक वन संरक्षक श्री यू.के. पाण्डे एवं श्री तरुण कौरव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक श्री सुनील कुमार सिन्हा ने किया।

अध्यक्ष श्री रावत ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जैव विविधता के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करना भी इन प्रयासों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

भालुओं के लिए अलग संरक्षित क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव
निगम के प्रबंध संचालक श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने पर्यावरण एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भालुओं के लिए अलग से संरक्षित क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक डॉ. समीता राजोरा ने वन विकास निगम द्वारा भालुओं के अंगीकरण के लिए अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने निगम के वन क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वन्यजीव संरक्षण में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

अंगीकरण योजना के तहत अब तक 115 वन्यप्राणी गोद लिए गए
उल्लेखनीय है कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यप्राणी अंगीकरण योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2009 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य व्यक्तिगत, संस्थागत, कॉर्पोरेट, सार्वजनिक उपक्रमों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनभागीदारी एवं संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना है।

योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था वन विहार में उपलब्ध सूची के अनुसार किसी वन्यप्राणी को मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक अथवा वार्षिक आधार पर गोद ले सकता है। इसके लिए निर्धारित राशि मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी के नाम चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर आवेदन करना होता है। अंगीकरण के लिए दी गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80जी (5) के प्रावधानों के अनुसार छूट का लाभ भी मिलता है। गोद लेने वाले व्यक्ति अथवा संस्था के नाम की पट्टिका संबंधित वन्यप्राणी के बाड़े के सामने तथा वन विहार के दोनों प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शित की जाती है। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 115 वन्यप्राणियों को गोद लिया जा चुका है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed