,

रतलाम के भुवनेश ने रचा इतिहास, ‘रामायण’ के लिए बनाया 200 फीट ऊंचा लंका द्वार

 रतलाम   कलाकारों के बेहतर अभिनय से ही केवल फिल्म हिट नहीं होती बल्कि पर्दे के पीछे कई ऐसे चेहरे होते हैं जो इसे सफल बनाते हैं। उन्हीं में से एक चेहरा है रतलाम के विजुअल आर्टिस्ट भुवनेश काले का। रतलाम के होनहार युवा एडिटोरियल विजुअल आर्टिस्ट भुवनेश काले (Bhuvnesh Kale) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)…

रतलाम के भुवनेश ने रचा इतिहास, ‘रामायण’ के लिए बनाया 200 फीट ऊंचा लंका द्वार

 रतलाम 

 कलाकारों के बेहतर अभिनय से ही केवल फिल्म हिट नहीं होती बल्कि पर्दे के पीछे कई ऐसे चेहरे होते हैं जो इसे सफल बनाते हैं। उन्हीं में से एक चेहरा है रतलाम के विजुअल आर्टिस्ट भुवनेश काले का। रतलाम के होनहार युवा एडिटोरियल विजुअल आर्टिस्ट भुवनेश काले (Bhuvnesh Kale) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' में में अपने अ रचनात्मक हुनर से खास पहचान बनाई है। फिल्म के एंड क्रेडिट्स में उन्हें तीन अलग-अलग भूमिकाओं के लिए जगह मिली है। वे कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट, एडिटोरियल विजुअल आर्टिस्ट और रामायण क्रिएटिव टीम के पोस्टर डिजाइनर के रूप में जुड़े रहे।

दो महीने तक हाथ से डिजाइन तैयार की
भुवनेश के सबसे खास कामों में फिल्म के लिए तैयार किया गया लंका का 200 फीट ऊंचा भव्य द्वार शामिल है। द्रविड़ शैली के मंदिरों से प्रेरणा लेकर उन्होंने करीब दो महीने तक हाथ से इसकी बारीकियां स्केच कीं और इसका डिजाइन तैयार किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के साथ जंगलों के दृश्य तैयार किए और एक साथी के साथ मिलकर रावण के सिंहासन को अंतिम रूप दिया।

ड्राइंग के शौक ने सपने को दी दिशा
रतलाम के केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद भुवनेश ने मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल से प्री-विजुअलाइजेशन में विशेषज्ञता हासिल की। वर्ष 2020 में ग्रेजुएशन पूरा किया। बचपन से ही फिल्मों के प्रति उनका आकर्षण था। सिनेमा हॉल में जहां दूसरे दर्शक कहानी देखते थे, वहीं उनकी नजरें फिल्मों के आर्ट डायरेक्शन और एनीमेशन पर रहती थीं। ड्राइंग के शौक ने उनके इस सपने को दिशा दी। स्कूल के दिनों से ही वे पेंटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे।

नेशनल जियोग्राफिक की राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता जीतना भी उनकी उपलब्धियों में शामिल रहा। कोविड के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई और तीन साल घर से काम करना पड़ा। वर्ष 2022 में अमेजन प्राइम के शो 'बैंड वाले' से बड़ा मौका मिला। इसके बाद जनवरी 2024 में वे प्राइम फोकस और डीएनईजी के जरिए 'रामायण' प्रोजेक्ट से आर्ट इंटर्न के रूप में SCH जुड़े। धीरे-धीरे जिम्मेदारियां बढ़ीं और उनकी रचनात्मक क्षमता को नई पहचान मिली। रतलाम से शुरू हुआ यह सफर अब बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed