,

चार महीने बाद गूंजेगी शहनाई, नवंबर 2026 से मार्च 2027 तक विवाह की शुभ तारीखें जारी

पटना चार महीने तक मांगलिक आयोजनों पर लगा विराम अब खत्म होने जा रहा है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही अब शादी-विवाह की शहनाई गूंजने लगेगी। कार्तिक शुक्ल एकादशी शुक्रवार को श्रीहरि विष्णु के चार महीने बाद निद्रा से जागृत होने के साथ मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएगा। 20 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच…

चार महीने बाद गूंजेगी शहनाई, नवंबर 2026 से मार्च 2027 तक विवाह की शुभ तारीखें जारी

पटना
चार महीने तक मांगलिक आयोजनों पर लगा विराम अब खत्म होने जा रहा है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही अब शादी-विवाह की शहनाई गूंजने लगेगी।

कार्तिक शुक्ल एकादशी शुक्रवार को श्रीहरि विष्णु के चार महीने बाद निद्रा से जागृत होने के साथ मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएगा। 20 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 25 दिन में 16 लग्न मुहूर्त हैं।

ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि जुलाई में हरिशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होने के बाद विवाह सहित तमाम शुभ कार्यों पर रोक लगी थी

अब कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागृत होने के साथ ही शुभ कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

मिथिला पंचांग में 10, बनारसी में 16 विवाह मुहूर्त
देवोत्थान एकादशी के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में बनारसी पंचांग के अनुसार कुल 16 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

इनमें नवंबर में छह और दिसंबर में 10 मुहूर्त शामिल हैं। मिथिला पंचांग के अनुसार नवंबर में चार और दिसंबर में छह विवाह मुहूर्त निर्धारित हैं। 2027 में मकर संक्रांति के बाद ही विवाह के लग्न शुरू होंगे।

तीन ग्रहों की शुभ स्थिति जरूरी
ज्योतिष शास्त्र में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। वैवाहिक जीवन को सुखद और मंगलमय बनाने के लिए नौ ग्रहों में बृहस्पति, शुक्र और सूर्य की अनुकूल स्थिति आवश्यक मानी गई है। रवि-गुरु का संयोग भी सिद्धिदायक और शुभ फल देने वाला माना जाता है।

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ और अगहन महीने में विवाह करना विशेष शुभ होता है। विवाह का शुभ लग्न निर्धारित करने में ग्रह, नक्षत्र और तिथियों की अहम भूमिका होती है। वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन लग्न में से किसी एक का होना शुभ माना जाता है।

वहीं अश्विनी, रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, चित्रा, स्वाति, श्रवण, हस्त, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तरा भाद्रपद और उत्तरा आषाढ़ नक्षत्रों में विवाह का योग बनता है। इनमें रोहिणी, मृगशिरा और हस्त नक्षत्र को विशेष रूप से उत्तम माना गया है।

ज्येष्ठ मास में जन्मे वर-वधू का विवाह ज्येष्ठ महीने में नहीं करना चाहिए। यदि वर और कन्या दोनों का जन्म ज्येष्ठ मास में हुआ हो तो इस महीने में विवाह वर्जित माना जाता है। तीन ज्येष्ठ का संयोग भी ज्योतिषीय दृष्टि से निषिद्ध है।

इस वर्ष के वैवाहिक शुभ मुहूर्त
बनारसी पंचांग के अनुसार-
    नवंबर: 20, 21, 24, 25, 26, 30
    दिसंबर: 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10, 11, 12

मिथिला पंचांग के अनुसार-
    नवंबर: 22, 25, 26, 30
    दिसंबर: 4, 6, 9, 10, 11, 14

2027 में शादी का मुहूर्त:
बनारसी पंचांग के अनुसार-
    जनवरी :18, 19, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 31
    फरवरी : 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28
    मार्च : 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 14, 15

मिथिला पंचांग के मुताबिक-
    जनवरी: 18, 24, 28, 29, 31
    फरवरी: 7, 10, 11, 15, 21, 22, 24, 25, 28
    मार्च: 1, 3, 4, 10, 11

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports