,

चक्रवाती तूफान का यूपी में दिखेगा असर, पूर्वी जिलों में बारिश के साथ गिरेगा तापमान

लखनऊ मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने अकवान नामक चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में फिर बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर से हवाओं की दिशा बदल सकती है। इससे 21 और 22 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के…

चक्रवाती तूफान का यूपी में दिखेगा असर, पूर्वी जिलों में बारिश के साथ गिरेगा तापमान

लखनऊ
मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने अकवान नामक चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में फिर बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर से हवाओं की दिशा बदल सकती है। इससे 21 और 22 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर प्रदेश के तापमान पर भी दिखाई देगा। बारिश के बाद आसमान साफ होने और ठंडी हवाओं के दोबारा प्रभावी होने से न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

वहीं, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर (शहर) में न्यूनतम तापमान 9.4 और अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई का न्यूनतम तापमान 10.0 अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या का न्यूनतम तापमान 11.0 व अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आने वाले दिनों में रात के साथ सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ठिठुरन महसूस हो सकती है।

पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर से पूर्वी यूपी के मौसम में बदलाव आएगा। 21 और 22 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 21 नवंबर को पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद 22 व 23 नवंबर को पश्चिमी एवं पूर्वी दोनों हिस्सों में कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed