,

झारखंड में सड़क नेटवर्क का होगा विस्तार, फोरलेन-छह लेन सड़क और एक्सप्रेसवे से मिलेगी रफ्तार

 रांची राजधानी रांची से हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर और गुमला का सफर आने वाले वर्षों में आसान और तेज होने वाला है। बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए राजधानी को दूसरे जिलों और राज्यों से जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण और नए कॉरिडोर विकसित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है। कहीं…

झारखंड में सड़क नेटवर्क का होगा विस्तार, फोरलेन-छह लेन सड़क और एक्सप्रेसवे से मिलेगी रफ्तार

 रांची
राजधानी रांची से हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर और गुमला का सफर आने वाले वर्षों में आसान और तेज होने वाला है। बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए राजधानी को दूसरे जिलों और राज्यों से जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण और नए कॉरिडोर विकसित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है।

कहीं फोरलेन सड़क निर्माण अंतिम चरण में है तो कहीं छह लेन की तैयारी हो रही है। इसके अलावा फ्लाईओवर, सुरंग और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले मार्ग भी रांची की कनेक्टिविटी बदलेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से आम यात्रियों के साथ कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

बोकारो का सफर ढाई से सवा घंटे में
रांची से बोकारो के बीच आवागमन आसान बनाने वाली करीब 60 किलोमीटर लंबी ओरमांझी-गोला-जैनामोड़ फोरलेन सड़क का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। भारतमाला परियोजना के तहत करीब 2224 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस मार्ग के चालू होने पर रांची से बोकारो पहुंचने में लगने वाला समय ढाई घंटे से घटकर करीब सवा घंटे होने की उम्मीद है। इससे बोकारो और धनबाद के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचना भी आसान होगा।

हजारीबाग मार्ग को छह लेन बनाने की तैयारी
रांची-हजारीबाग एनएच-33 के 72.5 किलोमीटर हिस्से को छह लेन में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए एनएचएआइ ने डीपीआर और व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए निविदा जारी की थी। करीब चार करोड़ 88 लाख रुपये की इस परामर्श परियोजना की निविदा प्रक्रिया नवंबर में पूरी हुई है। फिलहाल यह परियोजना योजना और डीपीआर के स्तर पर है। निर्माण की स्वीकृति और समयसीमा तय होना बाकी है।

एक्सप्रेसवे से चार राज्यों की कनेक्टिविटी
वाराणसी-रांची-कोलकाता छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे झारखंड को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से बेहतर सड़क संपर्क देगा। हजारीबाग के फतहा में एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के लिए करीब 733 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। रांची से इस एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए ओरमांझी और हजारीबाग की ओर से संपर्क मार्ग अहम होंगे।

303 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर और सुरंग
एनएच-33 पर विकास (नेवरी चौक)-रामपुर इंटरचेंज परियोजना के तहत 6.06 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर और सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। करीब 303.53 करोड़ रुपये की इस परियोजना में चार लेन का फ्लाईओवर और 1.24 किलोमीटर लंबी सुरंग शामिल है। इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे रांची बाइपास के साथ हजारीबाग और जमशेदपुर की ओर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी।

जमशेदपुर और गुमला मार्ग पर भी सुधार
चुटूपालू और चरही घाटी में दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार के लिए एनएचएआइ ने निविदा प्रक्रिया शुरू की है। वहीं रांची-महुलिया मार्ग के 126.49 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए 214.79 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। पुलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। दूसरी ओर रांची से गुमला के बीच पालमा-गुमला फोरलेन का काम अंतिम चरण में है। सितंबर की परियोजना रिपोर्ट में इसकी भौतिक प्रगति 99.9 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

आउटर रिंग रोड और बोड़ैया रोड पर भी नजर
रांची आउटर रिंग रोड की करीब छह हजार करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम करने की उम्मीद है। बोड़ैया रोड के चौड़ीकरण की योजना भी राजधानी के सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि इन दोनों योजनाओं की स्वीकृति, मार्ग और निर्माण की समयसीमा अभी स्पष्ट होना बाकी है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed