‘क्रिकेट में इतना बड़ा गद्दार नहीं देखा’, उस्मान ख्वाजा पर फैनी डिविलियर्स का तीखा हमला

नई दिल्ली 2018 के सैंडपेपरगेट कांड को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर घमासान मचा हुआ है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के खुलासे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फैनी डिविलियर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ख्वाजा को क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया. विवाद तब फिर सुर्खियों…

‘क्रिकेट में इतना बड़ा गद्दार नहीं देखा’, उस्मान ख्वाजा पर फैनी डिविलियर्स का तीखा हमला

नई दिल्ली
2018 के सैंडपेपरगेट कांड को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर घमासान मचा हुआ है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के खुलासे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फैनी डिविलियर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ख्वाजा को क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया.

विवाद तब फिर सुर्खियों में आया, जब कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने करीब 4,000 शब्दों का बयान जारी कर अपने पूर्व साथियों समेत टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को लेकर दावे किए. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 की घटना की जानकारी जुटाने के लिए स्वतंत्र मंच बनाने का फैसला किया है.

उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया था कि बॉल टेम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी. पूरी टीम को सामूहिक रूप से इस वाकये की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इस पर सवाल उठे कि उन्होंने घटना के आठ साल बाद यह बात क्यों कही. मैथ्यू हेडन और इयान हीली भी उनके सार्वजनिक बयान की आलोचना कर चुके हैं.

91.3 स्पोर्ट एफएम से बातचीत में फैनी डिविलियर्स ने कहा, 'मैं रिकॉर्ड पर कहना चाहता हूं कि ख्वाजा क्रिकेट में अब तक के सबसे बड़े गद्दार हैं, जिन्हें मैंने पिछले 40-50 वर्षों में देखा या जिनके बारे में पढ़ा है.'

फैनी डिविलियर्स ने आरोप लगाया कि ख्वाजा ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ विश्वास तोड़ा है. डिविलियर्स ने कहा कि बॉल टेम्परिंग की गलती पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन इस मुद्दे को दोबारा उठाने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचा है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बयान के बाद पैट कमिंस पर टेस्ट कप्तानी छोड़ने का दबाव बढ़ सकता है. द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में अपने कॉलम में जॉनसन ने लिखा कि उन्हें बैनक्रॉफ्ट का बयान विश्वसनीय लगा.

मिचेल जॉनसन के मुताबिक, कमिंस पहले भी इस मामले पर अपना पक्ष रख चुके हैं, लेकिन अब सार्वजनिक दबाव उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कमिंस इस विवाद के बीच अपनी कप्तानी और सार्वजनिक छवि बचा पाएंगे.

जॉनसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से केवल चर्चा का मंच बनाने के बजाय मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की. उनका कहना है कि प्रशंसकों को अब इस विवाद से जुड़े स्पष्ट जवाब मिलने चाहिए.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed