,

इंदौर का ‘बकिंघम पैलेस’ फिर चर्चा में, लालबाग में मिली अनोखी ऐतिहासिक तिजोरी

 इंदौर  इंदौर शहर होलकरकालीन ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ है। इसमें जितना राजवाड़ा का नाम हैं उतना ही लालबाग पैलेस का। कुछ दिनों पहले यहीं से एक होलकरकालीन तिजोरी मिली है, जिसके बाद यह फिर चर्चाओं में आ गया है। लालबाग पैलेस 130 साल से भी ज्यादा पुराना है, जिसे तुकोजीराव तृतीय ने बनवाया था।…

इंदौर का ‘बकिंघम पैलेस’ फिर चर्चा में, लालबाग में मिली अनोखी ऐतिहासिक तिजोरी

 इंदौर
 इंदौर शहर होलकरकालीन ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ है। इसमें जितना राजवाड़ा का नाम हैं उतना ही लालबाग पैलेस का। कुछ दिनों पहले यहीं से एक होलकरकालीन तिजोरी मिली है, जिसके बाद यह फिर चर्चाओं में आ गया है।

लालबाग पैलेस 130 साल से भी ज्यादा पुराना है, जिसे तुकोजीराव तृतीय ने बनवाया था। जहां शहर की बाकी ऐतिहासिक इमारतों में मराठा और अन्य भारतीय शैलियों की झलक दिखती है, वहीं लालबाग पैलेस यूरोपीय शैली में बना है।
72 एकड़ में फैला लालबाग पैलेस बाहर से लंदन के बकिंघम पैलेस की तरह नजर आता है। इसके गेट बकिंघम पैलेस के गेट की तरह ही बने हैं, जिसके दोनों ओर शेर की बड़ी मूर्तियां लगी हैं। होलकर शासन के शुरुआती दौर में राज परिवार राजवाड़ा में ही रहता था, लेकिन शासनकाल के अंतिम दौर में 1978 तक वह लालबाग पैलेस में रहे। महल यूरोपीय कलाकारी और चित्रों से सजा हुआ है। इसमें क्राउन हॉल, सिटिंग रूम, वेस्टर्न डायनिंग रूम और महाराजा का ऑफिस भी है।

पुरातत्व विभाग ने 65 लाख रुपये में खरीदा था पैलेस
मध्य प्रदेश सरकार के पुरातत्व विभाग ने लालबाग पैलेस को होलकरों के उषाराजे ट्रस्ट से 1987 में 65 लाख रुपये में खरीदा था। फिर उस समय के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह द्वारा लालबाग पैलेस को 1988 में जनता के लिए लोकार्पित किया गया। इसके बाद अब इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा इसका रिनोवेशन किया जा रहा है।

खाना ले जाने के लिए लिफ्ट
लालबाग पैलेस आज के बड़े-बड़े उद्योगपतियों के घरों से कुछ कम नहीं है। यहां उस दौर में भी किचन से डायनिंग हॉल तक खाना पहुंचाने के लिए लिफ्ट लगाई गई थी। पैलेस में एक डायनिंग हॉल यूरोपीय और दूसरा भारतीय शैली से सजा हुआ है। पैलेस के अंदर राज दरबार की छत पर बनी बड़ी पेंटिंग सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। यहां होलकर राजाओं के हथियारों सहित शिकार किए गए जानवरों को भी रखा गया है।

तिजोरी में नहीं है हैंडल, विशेषज्ञ तय करेंगे कैसे खोलें
लालबाग पैलेस में मिली तिजोरी में कोई हैंडल नहीं है। यह करीब 100 किलो से भी ज्यादा वजनी है। ऐसे में पुरातत्व विभाग इसे खोलने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेगा। इसके पहले तिजोरी को केमिकल द्वारा साफ किया जाएगा।

उधर खासगी ट्रस्ट ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर उनकी मौजूदगी में ही तिजोरी को खोलने के लिए मांग की है। जब से तिजोरी मिली है, उसके बाद से सभी को यह बात जानने की उत्सुक्ता है कि आखिर उसके अंदर क्या है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed