,

Amritpal Singh: पैरोल पर पंजाब पहुंचे अमृतपाल सिंह, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, कार्गो साइड में रखा गया

अमृतसर  खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।अमृतपाल सिंह को एयरपोर्ट की कार्गो साइड पर बनाए गए सेफ जोन में रखा गया है। उसके आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर भी बड़ी…

Amritpal Singh: पैरोल पर पंजाब पहुंचे अमृतपाल सिंह, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, कार्गो साइड में रखा गया

अमृतसर
 खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।अमृतपाल सिंह को एयरपोर्ट की कार्गो साइड पर बनाए गए सेफ जोन में रखा गया है। उसके आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अमृतपाल के आने से पहले गांव जल्लू खेड़ा में उसकी दादी के अंतिम संस्कार के लिए चिता तैयार की गई। इस दौरान आसपास के गांवों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में से अमृतपाल सिंह अमृतसर पहुंच गया है।  अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की पैरोल मिली है। अमृतपाल सिंह को 'हाई रिस्क कैदी' की श्रेणी में रखते हुए डिब्रूगढ़, दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

एयरपोर्ट से उन्हें पिछले रास्ते से निकाला गया। हालांकि उन्हें हथकड़ी नहीं लगाई गई है। अमृतपाल को पंजाब पुलिस शनिवार (21 नवंबर) सुबह ही दिल्ली से अमृतसर लाई थी। जिसके बाद उन्हें साढ़े 8 बजे से करीब 10 बजे तक एयरपोर्ट के भीतर ही रखा हुआ था।

सांसद अमृतपाल को दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर कोर्ट से आज दोपहर 12 से 3 बजे तक 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। उनकी दादी का 8 नवंबर को निधन हुआ था लेकिन परिवार ने अमृतपाल के न आने पर संस्कार रोक दिया था।

सांसद को लाने-ले जाने पर करीब 10 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक इसकी अदायगी उनके परिवार ने ही की है।

अमृतपाल को कल (शुक्रवार) दोपहर को असम जेल से दिल्ली लाया गया था। जहां उन्हें रात में सेफ हाउस में रखा गया। सुबह रेगुलर फ्लाइट से उन्हें अमृतसर लाया गया।

अमृतपाल करीब पिछले 3 साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के आरोप में गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत उन्हें सीधे असम ले जाया गया था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed