उत्तर प्रदेश की पारंपरिक डिश करायल का स्वाद है लाजवाब, बिना प्याज-टमाटर ऐसे बनाएं खास रेसिपी

उत्तर प्रदेश में करायल अपनी खास रेसिपी की वजह से सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जिसमें मंगौड़ी भी उड़द दाल की बनती है और उसकी ग्रेवी भी इसी से तैयार की जाती है। इस पारंपरिक सब्जी को बनाने के लिए हमें प्याज-टमाटर की नहीं, केवल मसालों और दाल की ही जरूरत पड़ती है। आइए…

उत्तर प्रदेश की पारंपरिक डिश करायल का स्वाद है लाजवाब, बिना प्याज-टमाटर ऐसे बनाएं खास रेसिपी

उत्तर प्रदेश में करायल अपनी खास रेसिपी की वजह से सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जिसमें मंगौड़ी भी उड़द दाल की बनती है और उसकी ग्रेवी भी इसी से तैयार की जाती है। इस पारंपरिक सब्जी को बनाने के लिए हमें प्याज-टमाटर की नहीं, केवल मसालों और दाल की ही जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं करायल बनाने की खास रेसिपी:

मंगौड़ियों के लिए सामग्री
    1 कप धुली उड़द दाल

    2-3 हरी मिर्च

    1 इंच अदरक का टुकड़ा

    1/2 चम्मच हल्दी

    1/2 चम्मच लाल मिर्च

    1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

    1 चुटकी हींग

    2-3 बड़े चम्मच सरसों तेल

    स्वादानुसार नमक

ग्रेवी के लिए सामग्री

    2 तेजपत्ता

    2-3 सूखी लाल मिर्च

    2 कुटी हुई हरी मिर्च

    1 चम्मच धनिया पाउडर

    1 चुटकी हींग

    1 चम्मच जीरा

    1 चम्मच अमचूर

    1 चम्मच गरम मसाला

    8-10 मैश की हुई मंगौड़ी

    2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

    जरूरत अनुसार पानी

    स्वादानुसार नमक

विधि

  1.     करायल बनाने के लिए एक रात पहले 1 कप धुली हुई दाल को साफ पानी से धोने के बाद रातभर भिगोकर रख दें।
  2.     अगली सुबह दाल का पानी निकालकर उसमें 2 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालें, इसे मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पर दरदरा पेस्ट बना लें।
  3.     इस पेस्ट में 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 चुटकी हींग और स्वादानुसार मिला लेना है।
  4.     सभी मसालों को 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंट लें, ताकि मंगौड़ी मुलायम और फूली-फूली बने।
  5.     अब कड़ाही गैस पर रखकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच सरसों तेल डालें और गर्म करें।
  6.     इस तेल में फेंटी हुई उड़द दाल को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालकर छोटी-छोटी मंगौड़ी तैयार कर लें।
  7.     सभी मंगौड़ियों को अलग प्लेट में निकालकर रख लें। इसमें से 8-10 मंगौड़ी लेकर ग्रेवी के लिए पेस्ट तैयार करें।
  8.     इसके लिए एक कटोरी में 8-10 मंगौड़ी के साथ थोड़ी मात्रा में पानी डालें और इन्हें हाथ से मैश करें। ध्यान रखें कि पानी इतना हो जिससे ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी       रहे।
  9.     इसके बाद कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर उसमें 1 चम्मच जीरा, 2-3 सूखी लाल मिर्च, 2 तेज पत्ते, 1 चुटकी हींग भूनें।
  10.     फिर 1 चम्मच धनिया पाउडर, 2 कुटी हुई हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर थोड़ी देर मसाले को पकने के लिए छोड़ दें।
  11.     मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें मंगौड़ी से तैयार किया गया पेस्ट भी मिलाएं।
  12.     ग्रेवी में उबाल आने पर 1 चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच अमचूर मिलाएं। इसे 2 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद मंगौड़ी डालें।
  13.     5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, इसके बाद ऊपर से 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिये से गार्निश कर सर्व करें

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports