प्रदूषण कम करने की तैयारी तेज, दिल्ली को मिलेंगी 100 नई ई-बसें; 14 हजार बसों का लक्ष्य

नई दिल्ली दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन मजबूत करने और प्रदूषण कम करने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसे बेड़े में शामिल की जाएंगी। इनमें 50 बसें 9 मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबाई की होंगी। इनके शामिल होने के बाद दिल्ली में बसों की कुल संख्या करीब 7,088 हो जाएगी। इनमें 5,338 इलेक्ट्रिक और…

प्रदूषण कम करने की तैयारी तेज, दिल्ली को मिलेंगी 100 नई ई-बसें; 14 हजार बसों का लक्ष्य

नई दिल्ली
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन मजबूत करने और प्रदूषण कम करने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसे बेड़े में शामिल की जाएंगी। इनमें 50 बसें 9 मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबाई की होंगी। इनके शामिल होने के बाद दिल्ली में बसों की कुल संख्या करीब 7,088 हो जाएगी। इनमें 5,338 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें होंगी।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इसके साथ ही दिल्ली सरकार आनंद विहार आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसों की अंतरराज्यीय सेवा शुरू करने जा रही है। इससे दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नई बसें लो-फ्लोर और एसी होंगी।

बसों में होंगी हाई टेक सुविधाएं
इनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में स्वच्छ ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन का विस्तार किया जा रहा है।

2028-29 तक बसें 14 हजार करने का लक्ष्य
इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद बस सेवा देने के साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। उनके मुताबिक, दिल्ली में बस बेड़े का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2028-29 तक राजधानी में बसों की कुल संख्या करीब 14 हजार करने का लक्ष्य है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports