,

संविधान दिवस पर बिहार के स्कूलों में होंगे पोस्टर और क्विज मुकाबले, विद्यार्थियों को मिलेंगे पुरस्कार

पटना राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके…

संविधान दिवस पर बिहार के स्कूलों में होंगे पोस्टर और क्विज मुकाबले, विद्यार्थियों को मिलेंगे पुरस्कार

पटना
राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जाएगा।

इसके बाद राष्ट्रगान होगा। विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने शुक्रवार को इस बारे में सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया।

उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान देश की अनमोल धरोहर है। यह सामाजिक समरसता, संवाद और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

पोस्टर, ड्राइंग और कोलाज बनाएंगे विद्यार्थी
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 26 को सभी स्कूलों की प्रार्थना सभा में एक छात्र और एक छात्रा को संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान पर पांच-पांच मिनट बोलने का अवसर दिया जाएगा।

मध्याह्न भोजन के बाद एक पीरियड में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर, ड्राइंग और कोलाज बनाने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, लाइब्रेरी पीरियड में संविधान के मूल सिद्धांतों पर क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा।

बापू के चित्र के साथ प्रस्तावना का पोस्टर
अपर मुख्य सचिव ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने कक्ष में महात्मा गांधी के चित्र के साथ संविधान की प्रस्तावना का बड़ा पोस्टर लगाने का निर्देश दिया है। यह पोस्टर पूरे साल लगा रहेगा।

इसके अलावा संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जा सकेंगी।

प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि संविधान दिवस का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाए। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी संविधान के महत्व और दैनिक जीवन में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जाए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed