,

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत सभी अतिथियों व युवाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने राजधानी लखनऊ में इस…

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत सभी अतिथियों व युवाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने राजधानी लखनऊ में इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार भी जताया। सीएम ने कहा कि स्किल्ड मैनपावर ही विकसित भारत की आधारशिला है। स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत की बैकबोन बनने जा रहे हैं। देश जब आजादी का शताब्दी महोत्सव (2047) मना रहा होगा, तब हर चेहरे पर खुशहाली होगी। हर नारी स्वावलंबन के साथ समाज को नेतृत्व प्रदान कर रही होगी। युवाओं को रोजगार, अन्नदाता को आत्मनिर्भरता और श्रमिक को सम्मानजनक मानदेय हमारा लक्ष्य है। 

प्रधानमंत्री ने दूर की युवाओं के मन की हताशा-निराशा

सीएम योगी ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन में विश्व युवा कौशल दिवस पर स्किल इंडिया महाभियान का शुभारंभ किया था। इसके जरिये दुनिया की सबसे बड़ी यंग वर्कफोर्स यानी भारत के युवाओं की प्रतिभा को प्लेटफॉर्म देकर उनके मन की हताशा-निऱाशा को दूर करने का प्रयास किया। पीएम मोदी जी ने भारतीय मनीषा के उद्घोष ‘अयोग्यो पुरुषो नास्ति, योजकस्तत्र दुर्लभः’ (कोई व्यक्ति बेकार नहीं होता, कमी केवल सही मार्गदर्शन और योजक की होती है) को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

भारत दुनिया व यूपी देश का सबसे युवा प्रदेश 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश और उत्तर प्रदेश भारत का सबसे युवा प्रदेश है। यहां सर्वाधिक युवा निवास करते हैं। उत्तर प्रदेश ने 2017 के पश्चात प्रधानमंत्री जी के स्किल मिशन को तेजी से बढ़ाया। प्रदेश के अंदर युवाओं की ताकत को प्लेटफॉर्म मिल रहा है, जिसका परिणाम है कि 17 लाख से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित करके सात लाख से अधिक युवाओं को कैंपस सलेक्शन से ही नौकरी मिलने में सफलता हासिल हुई। 

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में 1.23 लाख युवाओं को मिला रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण युवक-युवतियों को आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण देकर 1.23 लाख से अधिक को सीधे रोजगार उपलब्ध कराने में मदद की गई। जब दुनिया वर्ष 2020 में कोरोना से पस्त थी, तब भारत राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर रहा था। इसमें परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ स्किलिंग (कौशल विकास) पर जोर दिया गया। प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से 1700 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थी यह लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ बढ़ाया कदम  

सीएम ने इमर्जिंग टेक्नोलॉजी व इंडस्ट्री 4.0 के लिए प्रदेश में तैयार यंग वर्कफोर्स की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि सफल उद्योग संचालन के लिए प्रदेश सरकार ने 150 से अधिक आईटीआई में टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, एआई, रोबोटिक, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, थ्रीडी प्रिटिंग व इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप ट्रेड विकसित करते हुए इन नए पाठ्यक्रमों को संचालित किया। 12 हजार से अधिक प्रशिक्षित युवा कैंपस सलेक्शन के माध्यम से अच्छा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। 

2026 में मेले में 50 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

सीएम ने बताया कि प्रदेश में 2026 में लगे रोजगार मेले में 50 हजार से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। इनमें 3400 से अधिक दिव्यांग युवा भी शामिल हैं। प्रदेश में सरकारी व निजी क्षेत्र में वोकेशनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट का बड़ा नेटवर्क है। इन सभी को इंटीग्रेट करने के लिए लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्किलिंग व एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित करने की कार्यवाही आगे बढ़ी है, जहां एक ही छत के नीचे युवाओं की स्किलिंग के साथ-साथ नेशनल व ग्लोबल मार्केट के अनुसार उद्योग को स्किल्ड वर्कफोर्स उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया है। 

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडेय, कपिल देव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports