,

‘अकवान’ के असर से बिलासपुर में मौसम का रिकॉर्ड ध्वस्त, दिनभर कोहरे ने बढ़ाई ठंड

बिलासपुर.  अकवान तूफान के प्रभाव के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब बिलासपुर जिले में भी दिखाई देने लगा है. रविवार सुबह से ही जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा. सुबह सड़कों पर धुंध की मोटी चादर बिछी रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. हालात ऐसे रहे कि कुछ दूरी पर भी…

‘अकवान’ के असर से बिलासपुर में मौसम का रिकॉर्ड ध्वस्त, दिनभर कोहरे ने बढ़ाई ठंड

बिलासपुर.

 अकवान तूफान के प्रभाव के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब बिलासपुर जिले में भी दिखाई देने लगा है. रविवार सुबह से ही जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा. सुबह सड़कों पर धुंध की मोटी चादर बिछी रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. हालात ऐसे रहे कि कुछ दूरी पर भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया.
इसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से सफर करते नजर आए. वहीं, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की गति प्रभावित रही. कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी. सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे का असर बना रहा. अचानक बदले मौसम के मिजाज से ठंड का एहसास भी बढ़ गया. लोगों को धूप निकलने और मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ा. 

'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड –
समुद्री तूफान 'अकवान' ने न्यावधानी के मौसम का मिजाज ऐसा बदला है कि शहर हिल स्टेशन जैसी अनुभूत्ति कराने लगा है। कैलेंडर में भले नवंबर है, अहसास सावन का हो रहा है। 75.4 मिमी वर्षा, दिन के तापमान में सामान्य से 7.1 डिग्री की गिरावट और शनिवार को घने कोहरे ने मौसम का रंग बदल दिया। सावन जैसी फुहारों और पहाड़ी ठंडक के आकर्षण में रविवार की छु‌ट्टी पर पर्यटक पेंड्रीड और अमरकंटक का रुख करने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को दिनभर हुई झमाझम वर्षा के बाद शनिवार सुबह बिलासपुर को घने कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। आसमान में काले वादल छाए रहे और रुक रुककर फुहारें गिरती रहीं। वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। हालांकि किसानों के लिए यह बदला मिजाज चिंता का कारण है। खेतों में खड़ी फसल और कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है, जबकि यूमने-फिरने के शौकीनों के लिए यह मौसम किसी सौगात से कम नहीं।

मौसम के आंकड़े भी बदलाव की गवाही दे रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 84 डिग्री कम था। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया जी सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा। पैड्रारोड का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इस बीच रविवार की छुट्टी को देखते हुए परिवारों ने पहाड़ों पर्यटन स्थलों का कार्यक्रम बनाया है। होटल और वाहनों की बुकिंग भी हो रही है। अमरकंटक और पेंडूरोड का कोहरा, हरियाली और ठंडक पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

आज भी बादलों का डेरा फिर बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के मुताबिक रविवार 22 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दीपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 23 नवंबर से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जबकि 24 नवंबर से ठंड तेजी से बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में रविवार की पर्यटन योजना बनाने वालों को वर्षा और कोहरे को ध्यान में रखकर निकलना होगा।

अमरकंटक में कोहरे की चादर, पूरी रात वर्षा
समुद्री तूफान अकवन का असर अमरकंटक में भी जारी है। शुक्रवार रात रुक-रुककर हुई वर्षा के बाद शनिवार सुबह पूरी पचित्र नगरी घने कोहरे लिपटी नजर आई। मां नर्मदा उद्धम स्थल और रामघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी मौसम के कारण दिनचर्या बदलनी में पड़ी। बुध से वाहन चालको को परेशानी हुई। तह और प्राकृतिक नजारों ने पर्यटन का आकर्षण बढ़ा दिया।

सैलानियों के लिए मौसम की सौगात
बदले मौसम ने दो अलग-अलग तस्वीरें सामने रखी है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। रविवार की छुट्टी के मद्देनजर पेड्रारोड और अमरकटक के लिए लोग होटल और वाहन बुक करा रहे हैं। हालांकि वर्षा और कोहरे के बीच पहाडी रास्तों पर सावधानी जरूरी होगी। यात्रा में निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।

दस साल का नवंबर का रिकॉर्ड टूटा, बरसे बादल
मौसम विभाग के 10 वर्षीय नवंबर वर्षा रिकॉर्ड में 2016, 2018, 2019, 2022 और 2024 में मासिक वर्षा शून्य रही। 2017 में 1.6, 2020 में 5.8. 2021 में नी और 2023 में तीन मिमी वर्षा दर्ज हुई। सर्वाधिक नौ मिनी वर्षा वर्ष 2021 में थी। इसके मुकाबले इस बार शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में 75.4 मिमी वर्षा दर्ज होना असाधारण बदलाव है।

पेंड्रारोड में सबसे कम तापमान, बिलासपुर ठिठुरा
मौसम विभाग के के आंकड़ों में बिलासपुर का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम था। पेड्रारोड में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे था। यहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे कम था। पहाड़ी अंचल में ठंडक का असर मैदानी इलाकों से अधिक महसूस हुआ।

जिले में कहां कितनी बरसी वर्षा, बिलासपुर सबसे आगे
आकस्मिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर तहसील में 24 घंटों में सर्वाधिक 75.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पचपेड़ी में 57, मस्तूरी मे 54.4, बेलगहना में 48.3. तखतपुर में 46.6. बिल्हा में 40, बेलतरा में 40, रतनपुर में 38.2. सकरी में 34.4, बौदरी में 34.2 और कोटा में 28.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports