,

यूपी चुनाव से पहले आगरा में सियासी हलचल तेज, भाजपा का तीन चरणों में मतदाता अभियान शुरू

आगरा  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर ताजनगरी आगरा की सियासत में अभी से उबाल आ गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने-अपने समीकरण साधने के लिए प्रमुख राजनीतिक दल ताकत झोंकने लगे हैं। जहां एक ओर विपक्षी दल सम्मेलनों के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं,…

यूपी चुनाव से पहले आगरा में सियासी हलचल तेज, भाजपा का तीन चरणों में मतदाता अभियान शुरू

आगरा
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर ताजनगरी आगरा की सियासत में अभी से उबाल आ गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने-अपने समीकरण साधने के लिए प्रमुख राजनीतिक दल ताकत झोंकने लगे हैं। जहां एक ओर विपक्षी दल सम्मेलनों के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शोर-शराबे से दूर बूथ प्रबंधन और मतदाता सूची को मजबूत करने की खामोश लेकिन आक्रामक रणनीति तैयार की है।

बीते दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगरा के जीआईसी मैदान में विशाल दलित महासम्मेलन आयोजित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। सपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी खोई जमीन तलाशने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को कांग्रेस ने मंडलीय सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का प्रयास किया।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अपने पुराने गढ़ में वापसी के लिए मैदान में उतर चुकी है। रविवार (22 नवंबर) को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद एत्मादपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। विपक्षी दलों के इन सम्मेलनों के बीच भाजपा ने फिलहाल किसी बड़ी रैली या सम्मेलन का कार्यक्रम तय नहीं किया है। हाल ही में कान्हा की नगरी मथुरा में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी ने 2027 के लिए अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।

भाजपा का मतदाता अभियान तीन चरणों में
– भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने बताया कि पार्टी संगठन को धार देने और अधिक से अधिक मतदाता बढ़ाने के लिए तीन चरणों में एक विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है, जो 16 दिसंबर तक चलेगा। इसकी रूपरेखा इस प्रकार तय की गई है।

– पहला चरण (22, 23 और 24 नवंबर): यह अभियान पूरी तरह बूथ स्तर पर केंद्रित रहेगा। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक पदाधिकारी को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

– दूसरा चरण (28, 29 और 30 नवंबर): यह तीन दिवसीय विशेष अभियान केवल महिला मतदाताओं के लिए समर्पित रहेगा, ताकि आधी आबादी की शत-प्रतिशत भागीदारी मतदाता सूची में सुनिश्चित की जा सके।

– तीसरा चरण (1, 2 और 3 दिसंबर): अंतिम चरण में युवा मतदाताओं पर फोकस रहेगा। जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनके वोट बनवाने के लिए विशेष कैंप और संपर्क अभियान चलाए जाएंगे।

बूथों पर चक्रव्यूह तैयार, बढ़ाई सक्रियता
जिला और महानगर क्षेत्र की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि महानगर के साथ जिले के सभी बूथों के लिए सटीक व्यूह रचना तैयार कर ली गई है। पन्ना प्रमुखों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक को सक्रिय कर दिया गया है। 16 दिसंबर को मतदाता अभियान के समापन के आगे के कार्यक्रमों रूपरेखा तय की जाएगी। आगरा में 2027 की चुनावी बिसात बिछ चुकी है। भाजपा बूथ स्तर की किलेबंदी कर 2017 और 2022 के जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की कवायद में जुट गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports