होर्मुज की लहरों में दिखीं जलती जहाजों की लपटें, 15 किलोमीटर तैरकर लुईस प्यू ने दुनिया को चेताया

 नई दिल्ली अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध के बीच ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Starit of Hormuz) को तैरकर पार किया। 56 साल के तैराक ने मुसंदम प्रायद्वीप से केप ऑफ होर्मुज तक कुल करीब 15 किलोमीटर की दूरी तैरकर पार की। युद्ध शुरू होने के बाद इस संवेदनशील…

होर्मुज की लहरों में दिखीं जलती जहाजों की लपटें, 15 किलोमीटर तैरकर लुईस प्यू ने दुनिया को चेताया

 नई दिल्ली
अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध के बीच ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Starit of Hormuz) को तैरकर पार किया। 56 साल के तैराक ने मुसंदम प्रायद्वीप से केप ऑफ होर्मुज तक कुल करीब 15 किलोमीटर की दूरी तैरकर पार की। युद्ध शुरू होने के बाद इस संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में लंबी दूरी की तैराकी करने वाले वे पहले व्यक्ति माने जा रहे हैं। लुईस प्यू ने केवल स्विमिंग ट्रंक, गॉगल्स और संयुक्त राष्ट्र के लोगो वाली टोपी पहनकर तीन दिनों में कुल साढ़े छह घंटे तक तैराकी की।

लंदन लौटने के बाद उन्होंने बताया कि सोमवार यानी 16 नवंबर को जैसे ही वे पानी में उतरे कि कुछ ही मिनटों बाद दो जोरदार धमाके सुनाई दिए। उन्होंने देखा कि करीब चार किलोमीटर दूर एक तेल टैंकर पर हमला हुआ था। इसके तुरंत बाद लड़ाकू विमान वहां से गुजरे, जिसके बाद उनकी टीम को तुरंत उस जगह से हटना पड़ा।

कई बार रुकने के बाद उन्होंने अपनी तैराकी पूरी की। इस दौरान उन्हें एक और जहाज के पास से गुजरना पड़ा जो हमले के बाद आग के गोलों में तब्दील हो गया था। दूसरे दिन बंदरगाह लौटते समय उन्होंने एक गैस वाले जहाज पर हमला होते देखा, जिससे चारों तरफ तीखी गंध फैल गई और जहाज के आसपास का पानी आग की लपटों से घिर गया।

समुद्री जीवों और मूंगा चट्टानों को गंभीर खतरा
प्यू का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आमतौर पर केवल एक व्यस्त समुद्री व्यापार मार्ग के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह दुनिया की अनमोल प्राकृतिक धरोहरों में से एक है। उन्होंने चेतावनी दी कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से दर्जनों क्षतिग्रस्त तेल टैंकरों से हो रहा रिसाव डॉल्फिन, कछुओं, मूंगा चट्टानों और मैंग्रोव वनों को कई वर्षों तक नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार जब तेल इन इलाकों में फैल जाता है तो उसकी सफाई करना बेहद कठिन हो जाता है। यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी नाव के पीछे डॉल्फिन के बड़े झुंड, कछुए और समुद्री पक्षी भी देखे।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण की जंग
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा युद्ध शुरू किए जाने से पहले दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी होकर से गुजरता था। हाल के हफ्तों में ईरान ने इस जलमार्ग पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए अनधिकृत रास्तों से गुजरने वाले जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं, वहीं कई टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर जल चुके हैं।

पिछले 40 वर्षों से लुईस प्यू अंटार्कटिका से लेकर उत्तरी ध्रुव और लाल सागर तक तैराकी कर समुद्र संरक्षण की आवाज उठाते रहे हैं। खेल के जरिए संवाद बनाने के उनके इस अनूठे तरीके को स्पीडो डिप्लोमेसी भी कहा जाता है। होर्मुज की इस खतरनाक तैराकी के जरिए उन्होंने दुनिया को सीधा संदेश दिया है कि युद्ध रोका जाए, इस समुद्री रास्ते को फिर से खोला जाए और समुद्र में फैले प्रदूषण को साफ किया जाए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports