,

चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी BJP, पंजाब के लोगों से गांव-गांव जाकर मांगेगी राय

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी संकल्पनामा तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी इस बार जनता की भागीदारी से घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए भाजपा गांव-गांव में संकल्पनामा वैन भेजेगी और विभिन्न स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा जनता से सुझाव लेने के…

चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी BJP, पंजाब के लोगों से गांव-गांव जाकर मांगेगी राय

चंडीगढ़.

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी संकल्पनामा तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी इस बार जनता की भागीदारी से घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए भाजपा गांव-गांव में संकल्पनामा वैन भेजेगी और विभिन्न स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी।

इसके अलावा जनता से सुझाव लेने के लिए तीन मोबाइल नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। पार्टी दिसंबर के मध्य तक अपना चुनावी घोषणा पत्र लोगों के सामने पेश कर सकती है। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने संकल्पनामा तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, एचएस फुल्का, सांसद सतनाम संधू, सांसद राजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश और परमपाल कौर सहित कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकते हैं सुझाव
जनता से सुझाव लेने के लिए भाजपा ने तीन मोबाइल नंबर जारी किए हैं। पहला नंबर 079-7194-3333 है, जिस पर फोन करके लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। दूसरा नंबर 9913-002027 है। इस पर मिस्ड कॉल करने के बाद पार्टी के कॉल सेंटर से वापस फोन आएगा और लोग अपने सुझाव साझा कर सकेंगे। वहीं, व्हाट्सएप के माध्यम से सुझाव भेजने के लिए 75085-60065 नंबर जारी किया गया है। पार्टी ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिसे स्कैन करके लोग सीधे अपने सुझाव भेज सकते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पंजाब के लोगों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। संकल्पनामा में जनता की जरूरतों, रोजगार, विकास, आर्थिक स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि घोषणा पत्र तैयार करने में गांवों और शहरों के लोगों की राय को महत्व दिया जाएगा।

राज्य में डबल इंजन सरकार बनाने की जरूरत
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन पंजाब विकास की दौड़ में पिछड़कर 22वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में पंजाब पर कर्ज दोगुना हो गया है और प्रदेश में नशे, गैंगस्टरवाद तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार की जरूरत है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता को सुविधाएं देना गलत नहीं है, लेकिन इन सुविधाओं को जारी रखने के लिए सरकार के पास राजस्व जुटाने की क्षमता भी होनी चाहिए। भाजपा 22 राज्यों में सरकार चला रही है और वहां लोगों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए राजस्व के स्रोत तैयार किए हैं। पंजाब की मौजूदा सरकार राजस्व बढ़ाने में विफल रही है। भाजपा सत्ता में आने पर लोगों को सुविधाएं बंद करने के बजाय राजस्व बढ़ाने पर काम करेगी, ताकि जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रखी जा सकें।

भाजपा का 22 राज्यों में सरकार चलाने का अनुभव 
आम आदमी पार्टी की भाजपा से तुलना किए जाने पर पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा का 22 राज्यों में सरकार चलाने का अनुभव है, जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद अब पंजाब में भी सरकार चलाने में विफल रही है। उम्मीदवारों की सूची को लेकर पूछे गए सवालों पर नेताओं ने कहा कि नाम उचित समय पर घोषित किए जाएंगे। फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान जनता के सुझावों के आधार पर संकल्पनामा तैयार करने पर है। दिसंबर के मध्य तक इसे जारी करने की तैयारी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports