,

पराली जलाने के मामले आधे हुए, पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश

भोपाल बीते वर्षों में पराली जलाने से ग्वालियर का धुआं दिल्ली तक पहुंचने पर जब प्रदेश की किरकिरी हुई तो रोकथाम के उपाय भी शुरू हुए। किसानों को जागरूक करने के साथ ही पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसका प्रभाव यह हुआ कि वर्ष 2022 में 21 नवंबर तक पराली जलाने के 1477…

पराली जलाने के मामले आधे हुए, पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश

भोपाल
बीते वर्षों में पराली जलाने से ग्वालियर का धुआं दिल्ली तक पहुंचने पर जब प्रदेश की किरकिरी हुई तो रोकथाम के उपाय भी शुरू हुए। किसानों को जागरूक करने के साथ ही पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसका प्रभाव यह हुआ कि वर्ष 2022 में 21 नवंबर तक पराली जलाने के 1477 मामले सामने आए थे, अब इनकी संख्या इस वर्ष इसी तारीख तक 558 है।

पिछले वर्ष के 11,925 मामलों से घटकर 5,209 हुए
अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाएं प्रदेश में कम हुई हैं। वर्ष 2025 में 21 नवंबर तक सैटेलाइट फोटो से 11,925 मामले दर्ज किए गए थे, जो देश में सर्वाधिक थे। इस वर्ष इसी तारीख तक यह संख्या घटकर 5,209 है। मध्य प्रदेश से अधिक 7,006 मामले पंजाब में दर्ज किए गए हैं। तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में 2029 और इसके बाद राजस्थान में 1796 मामले सामने आए हैं।
 
श्योपुर और दतिया में अब भी सबसे ज्यादा घटनाएं
हमेशा शीर्ष पर रहने वाले जिलों में भी पिछले वर्ष की तुलना में घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले यहां अभी अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर श्योपुर में वर्ष 2025 में पराली जलाने की सर्वाधिक 1930 घटनाएं दर्ज की गईं, तो 2026 में भी सबसे अधिक 953 मामले यहीं के हैं। इसी तरह दतिया में पिछले साल 1,185 की जगह इस वर्ष अब तक 899 मामले दर्ज हो चुके हैं। यह प्रदेश में दूसरी सर्वाधिक संख्या है।
 
सुपर सीडर का उपयोग
बता दें, ग्वालियर में डबरा और भितरवार तहसीलों में पराली जलाने की घटनाएं अधिक हो रही थीं। यहां पंजाब के किसानों ने खेतों को ठेके पर लेकर धान की खेती प्रारंभ की है पराली प्रबंधन की भी पंजाब की तरह किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर रबी की बोवनी में पराली को खेत में मिलाने के लिए सुपर सीडर और हैप्पी सीडर यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है।

किसानों के विरुद्ध एफआइआर की कार्रवाई भी की गई हैं, जिससे कमी आई है। 15 सितंबर से 21 नवंबर तक की स्थिति की बात करें तो इस वर्ष सर्वाधिक संख्या में तीसरे नंबर पर जबलपुर है। यहां 592 मामले सामने आए हैं, जबकि 2025 में 959 थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports