महंगाई और खराब सेवाओं के खिलाफ फ्रांस में प्रदर्शन तेज, 1.5 लाख लोग जुटे

पेरिस फ्रांस में इस हफ्ते एक बार फिर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह लगातार छठां वीकएंड है, जब फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई बड़े शहरों में हजारों लोगों ने बेहतर सार्वजनिक सेवाओं की मांग करते हुए मार्च निकाला है। शनिवार के प्रदर्शन में एक बार फिर हिंसा होने की बात सामने आई…

महंगाई और खराब सेवाओं के खिलाफ फ्रांस में प्रदर्शन तेज, 1.5 लाख लोग जुटे

पेरिस
फ्रांस में इस हफ्ते एक बार फिर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह लगातार छठां वीकएंड है, जब फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई बड़े शहरों में हजारों लोगों ने बेहतर सार्वजनिक सेवाओं की मांग करते हुए मार्च निकाला है। शनिवार के प्रदर्शन में एक बार फिर हिंसा होने की बात सामने आई है। ये विरोध प्रदर्शन सितंबर में छात्रों की बेहतर स्कूलों की मांग के साथ शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह आंदोलन महंगाई, खराब सार्वजनिक सेवाओं और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान में बदल गया है। हर सप्ताहंत हजारों लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, शनिवार को पूरे देश में करीब 1,50,000 प्रदर्शनकारी शामिल हुए। पिछले सप्ताह यह संख्या 2,00,000 थी। इससे पहले 17 अक्टूबर को हुए पहले साप्ताहिक प्रदर्शन के दौरान 8,00,000 लोग शामिल हुए थे और काफी हंगामा मचा था। शनिवार का विरोध प्रदर्शन शुरू में काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा लेकिन बाद में चीजें पुलिस के हाथ से निकल गईं।

पुलिस एक्शन से बिगड़े हालात!
रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (21 नवंबर) को पेरिस में प्रदर्शन के खत्म होने पर दंगा-रोधी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर एक्शन करते हुए इलाके को खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। दिन की शुरुआत में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इसमें शामिल लोग तरह-तरह की पोशाकें पहने हुए पर नाच रहे थे। लेकिन रात होते-होते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं।

पेरिस के दक्षिण-पूर्व में बीते महीने स्थित स्कूल में कर्मचारियों की कमी को लेकर शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। बेहतर स्कूलों की मांग कर रहे छात्र और अधिक वेतन-पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारी साथ आ गए हैं। देशभर में हो रहे प्रदर्शन और इस दौरान हुई हिंसा और आगजनी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने एकबड़ा मुद्दा बन गया है।

फ्रांस में क्यों हो रहे प्रदर्शन
फ्रांस में खराब शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और स्कूलों के लिए ज्यादा फंड की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतरे हैं। कई दूसरे संगठन और आम लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कई जगह हिंसा और पुलिस से टकराव देखा गया है। प्रदर्शनों में हिंसा के बाद देशभर में गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस एक्शन ने चीजों को और ज्यादा खराब किया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बढ़ती महंगाई और सरकारी खर्च में कटौती पर हुए प्रदर्शनों में हिंसा की घटनाओं पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अशांति फैलाने वालों और लूटपाट करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने माना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सबको हक है और छात्रों की मांगें काफी हद तक जायज हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports