,

यूपी में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, अब लखनऊ में 110 रुपये किलो मिलेगी CNG

लखनऊ  सर्दियों में प्राकृतिक गैस की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के चलते गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं। रविवार 22 नवंबर की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गई हैं। सीएनजी…

यूपी में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, अब लखनऊ में 110 रुपये किलो मिलेगी CNG

लखनऊ
 सर्दियों में प्राकृतिक गैस की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के चलते गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं।

रविवार 22 नवंबर की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गई हैं। सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में एक रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की गई है।

लखनऊ में अब सीएनजी के लिए वाहन चालकों को 108 रुपये के बजाय 110 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे। वहीं, घरों में पाइपलाइन से पहुंचने वाली पीएनजी की कीमत 56.50 रुपये से बढ़कर 57.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों के साथ घरेलू रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।

पांच शहरों में बढ़े दाम
ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से जारी नई दरों के अनुसार आगरा में भी सीएनजी 108 रुपये से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो हो गई है। उन्नाव में सीएनजी की कीमत 105 रुपये से बढ़कर 107 रुपये प्रति किलो कर दी गई है।

अयोध्या और सुलतानपुर में सीएनजी अब 106 रुपये के बजाय 108 रुपये प्रति किलो मिलेगी। पीएनजी की दरों में भी सभी शहरों में एक रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है। आगरा में नई दर 57.50 रुपये, उन्नाव में 57 रुपये और अयोध्या व सुलतानपुर में 58.50 रुपये प्रति एससीएम होगी।

नई दरें इस प्रकार हैं (रुपये में)
शहर     सीएनजी (प्रति किलो)     पीएनजी (प्रति एससीएम)
लखनऊ    110                           57.50
आगरा     1 10                            57.50
उन्नाव     107                           57
अयोध्या     108                         58.50
सुलतानपुर     108                       58.50

कंपनी के डीजीएम-मार्केटिंग प्रवीण सिंह के अनुसार सर्दियों में मांग बढ़ने और वैश्विक आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण आरएलएनजी की खरीद लागत बढ़ी है। इसी के चलते सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports