,

कोंडागांव को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात, CM साय आज करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 23 नवंबर को कोंडागांव और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जशपुर से दोपहर रायपुर आयेंगे। इसके बाद कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे। यहां राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव में शिरकत करेंगे। दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुचेंगे। शाम 4:45…

कोंडागांव को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात, CM साय आज करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 23 नवंबर को कोंडागांव और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जशपुर से दोपहर रायपुर आयेंगे। इसके बाद कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे। यहां राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव में शिरकत करेंगे।

दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुचेंगे। शाम 4:45 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जाएंगे। मानव तस्करी और घरेलू हिंसा विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भाग करेंगे।  शाम 6 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी आज पहली बार रायपुर पहुंचे। पदग्रहण करने के बाद पहली बार वो छत्तीसगढ़ पहुंचे। जोशी का रायपुर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। रावतपुरा विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पीसी आज
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता लेंगे।

दीपक बैज का बेमेतरा दौरा
पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वह नगर पंचायत मारो में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। 

छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रवीण तोगड़िया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया 23 नवंबर से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। 23 नवंबर को रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। बैठक में हिंदू हेल्पलाइन, हनुमान चालीसा केंद्र की समीक्षा करेंगे। दोपहर में एक प्रेस वार्ता लेंगे, फिर रायगढ़ जाएंगे। रायगढ़ और अंबिकापुर प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे। यहां से दिल्ली जायेंगे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports