,

CM मोहन यादव ने किया डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर लैब का उद्घाटन, पुरातत्व अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा

भोपाल   मध्य प्रदेश में अब पुरातात्विक अवशेषों की उम्र का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सकेगा। भोपाल के विज्ञान भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पहली डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, जहां करीब 10 लाख साल तक पुरानी सामग्रियों की आयु का आकलन संभव होगा। कार्यक्रम…

CM मोहन यादव ने किया डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर लैब का उद्घाटन, पुरातत्व अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा

भोपाल 

 मध्य प्रदेश में अब पुरातात्विक अवशेषों की उम्र का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सकेगा। भोपाल के विज्ञान भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पहली डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, जहां करीब 10 लाख साल तक पुरानी सामग्रियों की आयु का आकलन संभव होगा। कार्यक्रम में डॉ. वाकणकर गैलरी की शुरुआत के साथ विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता भी हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम' कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

10 लाख साल पुराने अवशेषों की उम्र जानने में मिलेगी मदद
नई प्रयोगशाला मध्य प्रदेश में पुरातात्विक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी। यहां ल्यूमिनेसेंस डेटिंग तकनीक से प्राचीन सामग्रियों की आयु निर्धारित की जा सकेगी। इस तकनीक के जरिए लगभग 10 लाख वर्ष तक पुरानी वस्तुओं की उम्र का वैज्ञानिक आकलन किया जा सकेगा। इसके साथ ही पुरा-जलवायु यानी प्राचीन समय की जलवायु परिस्थितियों पर भी शोध किया जाएगा। प्रयोगशाला में होने वाले अनुसंधान से प्राचीन मानव सभ्यताओं, पर्यावरण में आए बदलावों और ऐतिहासिक परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी।

डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर बनी प्रयोगशाला और गैलरी
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवन में इस नई सुविधा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयोगशाला के साथ डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का भी उद्घाटन किया।प्रसिद्ध पुरातत्वविद् डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर स्थापित इन दोनों सुविधाओं का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ना है। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ हुई।

धनुष क्वांटम लिमिटेड और मेपकास्ट के बीच MOU
विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में धनुष क्वांटम लिमिटेड और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के जरिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की पहल की गई है।

वैज्ञानिक तरीके से कालगणना पर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला
प्रयोगशाला के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसका विषय 'प्राचीन से आधुनिक काल तक वैज्ञानिक विधियों से कालगणना' रखा गया था। कार्यशाला में वैज्ञानिक पद्धतियों के जरिए समय की गणना और पुरातात्विक वस्तुओं की उम्र निर्धारित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

'महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम' पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम' कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।यह पुस्तक समय की अवधारणा और प्राचीन से आधुनिक काल तक कालगणना से जुड़े विषयों पर आधारित है। इसका विमोचन राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान किया गया।

डॉ. अनिल कोठारी बोले- समाज की जरूरतों से विज्ञान को जोड़ना जरूरी
मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समाज की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना संस्था के काम का प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने बताया कि परिषद अनुसंधान, नवाचार, पारंपरिक ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

डॉ. कोठारी के अनुसार, डॉ. वाकणकर गैलरी और ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला की स्थापना से प्राचीन सांस्कृतिक विरासत तथा आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलेगी।

कैसे काम आएगी यह खास लैब?

आज शुरू हो रही यह ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला पुरातात्विक सामग्रियों की वैज्ञानिक रूप से आयु निर्धारण और पुरा-जलवायु (प्राचीन मौसम) के अध्ययन के लिए बड़ी सुविधा देगी।

इस आधुनिक तकनीक से लगभग 10 लाख वर्ष तक पुरानी चीजों की उम्र का सटीक आकलन हो सकेगा, जिससे प्राचीन मानव सभ्यताओं, पर्यावरणीय बदलावों और ऐतिहासिक परिस्थितियों को समझने में बड़ी मदद मिलेगी।

वाकणकर गैलरी में दिखेगा भीमबेटका की खोज का सफर
ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब के साथ ही आज डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी की भी शुरुआत हो रही है। इसमें प्रसिद्ध पुरातत्वविद्, चित्रकार एवं इतिहासकार डॉ. वाकणकर के जीवन, शोध और योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय पहचान रखने वाले भीमबेटका शैलाश्रयों की खोज उनके प्रमुख योगदानों में शामिल है। यह गैलरी आमजन, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को भारतीय पुरातत्व में उनके कार्यों से रूबरू कराएगी।

वैज्ञानिक विधियों से कालगणना पर राष्ट्रीय कार्यशाला आज
इस अवसर पर आज ‘प्राचीन से आधुनिक काल तक वैज्ञानिक विधियों से कालगणना’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है। इसमें भारतीय कालगणना परंपरा, प्राचीन खगोलीय ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, पुरातत्वविद् एवं विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

कार्यक्रम में विचारक एवं समाजसेवी श्री सुरेश सोनी, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन सचिव श्री प्रवीण रामदास तथा वीर भारत न्यास के निदेशक श्री श्रीराम तिवारी उपस्थित रहेंगे।

विरासत और आधुनिक विज्ञान के बीच बनेगा सेतु
मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए अनुसंधान, नवाचार, पारंपरिक ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित कर रही है।

डॉ. वाकणकर गैलरी एवं ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला की स्थापना प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है।

क्या-क्या बता सकेगी यह लैब?
ल्यूमिनेसेंस डेटिंग, तकनीक यह भी बता देगी कि किसी खनिज पर लास्ट बार कब सूरज की किरणें पड़ी थी. इतना ही नहीं यह भी पता चल सकेगा कि उसे कब तेज आंच पर पकाया गया था। 

क्या है कार्बन डेटिंग (C-14)?
हालांकि, यह कोई पहली तकनीक नहीं है. इससे पहले एक कार्बन डेटिंग (C-14) तकनीक से पुरानी चीजों की आयु के बारे में पता लगाया जाता था. लेकिन C-14 से सिर्फ 50000 साल पुरानी जैविक चीजों की उम्र बता पाती है. यह ल्यूमिनेसेंस डेटिंग से 10 लाख तक पुरानी वस्तुओं की उम्र का सटीक आकलन किया जा सकता है। 

कार्बन और ल्यूमिनेसेंस डेटिंग में अंतर

कार्बन डेटिंग (C-14)

1. किसी भी वस्तु में बचे कार्बन-14 और स्थिर कार्बन (C-12) के अनुपात को मापकर अनुमानित उम्र निकाली जाती है। 

2. कार्बन डेटिंग (C-14) से सिर्फ 50 हजार साल तक पुरानी जैविक चीजों की उम्र के बारे में पता किया जा सकता है। 

ल्यूमिनेसेंस डेटिंग

1. क्वार्ट्ज या फेल्डस्पार में फंसे इलेक्ट्रॉनों से निकलने वाली रोशनी को मापकर अकार्बनिक पदार्थों और तलछट की उम्र बताती है। 

2. ल्यूमिनेसेंस डेटिंग से 10 लाख तक पुरानी चीजों की उम्र का सटीक आकलन किया जा सकता है। 

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports