,

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था कुलवंत सिंह उर्फ सुक्खा, खेप पहुंचाने के मिले 2.82 लाख

जयपुर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए आरडीएक्स और विदेशी हथियारों की खेप भेजने के मामले में गिरफ्तार कुलवंत सिंह उर्फ सुक्खा से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियां अब उसके नेटवर्क से जुड़े 80 से अधिक युवकों के संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। आरोपी के ज्यादातर…

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था कुलवंत सिंह उर्फ सुक्खा, खेप पहुंचाने के मिले 2.82 लाख

जयपुर
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए आरडीएक्स और विदेशी हथियारों की खेप भेजने के मामले में गिरफ्तार कुलवंत सिंह उर्फ सुक्खा से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियां अब उसके नेटवर्क से जुड़े 80 से अधिक युवकों के संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। आरोपी के ज्यादातर रिश्तेदार फिरोजपुर, फाजिल्का, अनूपगढ़, घड़साना, हिंदुमलकोट और करणपुर क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में रहते हैं। जांच में पता चला है कि उसके रिश्तेदारों और परिचित परिवारों के कई युवक सुक्खा के सीधे संपर्क में थे। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि खेप का पता लगाने, उसे उठाने और आगे पहुंचाने में स्थानीय स्तर पर किसने मदद की।

खेप के बदले मिले 2 लाख 82 हजार रुपए
जांच में सामने आया है कि सुक्खा को खेप पहुंचाने के बदले 2 लाख 82 हजार रुपए मिले थे। उसने यह रकम पंजाब के फिरोजपुर जिले के अलीके गांव में रहने वाली अपनी बहन के बैंक खाते में जमा करवाई थी। एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार चौधरी के अनुसार, एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान से आरडीएक्स और विदेशी हथियारों की खेप मंगवाने में किन लोगों ने उसकी मदद की थी।

पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क की जांच
जांच के मुताबिक, कुलवंत सिंह उर्फ सुक्खा पाकिस्तानी हैंडलर उमर चाचा उर्फ चाचा अली और शाह के नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। पंजाब के जलालाबाद थाने पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना की जांच में भी उसका नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह अपने संपर्कों और लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिटाने के बाद अगली गतिविधि की योजना बनाता था। गिरफ्तारी से पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिया था

12 अक्टूबर की रात गिराए गए थे तीन पैकेट
मामला 12 अक्टूबर की रात का है। रावला क्षेत्र के एक खेत में ड्रोन से तीन पैकेट गिराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई की। पैकेट उठाने पहुंचे पंजाब के दो युवकों, लखविंदर सिंह रायसिख और सुखविंदर सिंह रायसिख, को मौके पर पकड़ लिया गया था। तीनों पैकेटों से 7.75 किलोग्राम आरडीएक्स, दो जिगाना पिस्तौलें, चार मैगजीन और 867 कारतूस बरामद किए गए थे। बैटरियां और रिमोट जैसे उपकरण भी मिलने की जानकारी सामने आई थी।

रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक धमाका मामले में हरप्रीत गिरफ्तार
रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में उसके पाकिस्तानी हैंडलर शाह के संपर्क में होने और धमाके से पहले घटनास्थल के आसपास रेकी करने की बात सामने आई है।

मामले के जांच अधिकारी और सीओ सिटी आईपीएस नितीन चौधरी ने बताया कि हरप्रीत का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। करीब 20 दिन पहले गुरदासपुर में हुई फायरिंग की वारदात में भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी। हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के बाद वह गुरदासपुर जेल में न्यायिक अभिरक्षा में था। पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे रामसिंहपुर मामले में गिरफ्तार किया।

मोबाइल और सोशल मीडिया संपर्कों की जांच
पुलिस के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल में धमाके से पहले घटनास्थल की लोकेशन साझा किए जाने के सुराग मिले हैं। आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया संपर्कों की जांच में शाह से बातचीत की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब पता लगा रही है कि हरप्रीत शाह के संपर्क में कब आया और धमाके की साजिश में उसकी क्या भूमिका थी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports