सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, HPV वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज लगीं

नई दिल्ली भारत ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी वैक्सीनेशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश में 14 साल की लड़कियों को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा एचपीवी वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. इसको लेकर WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने भारत की तारीफ करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है.…

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, HPV वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज लगीं

नई दिल्ली
भारत ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी वैक्सीनेशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश में 14 साल की लड़कियों को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा एचपीवी वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. इसको लेकर WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने भारत की तारीफ करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देश में 21 नवंबर 2026 तक 1 करोड़ से ज्यादा HPV वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. यह अभियान फरवरी 2026 में शुरू किया गया था। 

इस अभियान के तहत 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन की डोज मुफ्त दी जा रही है. सरकार का लक्ष्य एचपीवी वैक्सीनेशन से देश में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाना और इस कैंसर की रोकथाम करना है. सर्वाइकल कैंसर के करीब 76 प्रतिशत मामलों के लिए एचपीवी के दो हाई-रिस्क प्रकार जिम्मेदार होते हैं. यही वजह है कि इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को इतना जरूरी माना जाता है. जिन देशों में बड़ी आबादी में वैक्सीनेशन हो चुका है वहां सर्वाइकल कैंसर के मामलों में काफी कमी भी देखी गई है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की इस पहल को क्यों सराहा?
WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने भारत के एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की सराहना की है. WHO ने कहा है कि लड़कियों को कम उम्र में वैक्सीन देना सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में बड़ा कदम है. इस वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है. दुनियाभर में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है. इस कैंसर का एक बड़ा कारण एचपीवी वायरस का संक्रमण है. भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में इस तरह का वैक्सीनेशन अभियान ज्यादा से ज्यादा लड़कियों तक बचाव पहुंचाने में मदद कर सकता है। 

HPV क्या है और इससे सर्वाइकल कैंसर कैसे होता है?
HPV को ह्यूमन पैपिलोमावायरस कहते हैं. यह एक आम वायरस है. ये वायरस ही शरीर में लंबे समय तक रहकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर करता है. आमतौर पर ये वायरस असुरक्षित यौन संबंध से फैलता है. कई मामलों में ये वायरस अपने आप भी खत्म हो सकता है , लेकिन कुछ महिलाओं में संक्रमण लंबे समय तक बना रहता है. इससे गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स की सेल्स तेजी से बढ़ सकती है.जिससे सर्विक्स में कैंसर हो जाता है. इस वजह से इसको सर्वाइकल कैंसर कहते हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports