,

अमृत 2.0 मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में सीवर नेटवर्क का हो रहा विस्तार

326.25 एमएलडी क्षमता के 16 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण प्रगति पर, जल प्रबंधन को मिलेगी मजबूती नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शहरी बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक…

अमृत 2.0 मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में सीवर नेटवर्क का हो रहा विस्तार

326.25 एमएलडी क्षमता के 16 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण प्रगति पर, जल प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शहरी बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में योगी सरकार शहरी क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार, स्वच्छता और जल प्रबंधन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दे रही है। अमृत 2.0 मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में सीवर नेटवर्क विकसित करने और घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ने का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि शहरी आबादी को बेहतर सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाए।

4.16 लाख घरों को सीवर कनेक्शन देने का लक्ष्य
योजना के अंतर्गत प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कुल 4.16 लाख घरों को सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर सीवर नेटवर्क का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत कुल 1751.52 किलोमीटर सीवर नेटवर्क विकसित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से अब तक 827.41 किलोमीटर नेटवर्क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे शहरी क्षेत्रों में सीवरेज सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और घरों से निकलने वाले गंदे पानी के व्यवस्थित निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

326.25 एमएलडी क्षमता के 16 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जारी
सीवरेज व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए केवल सीवर लाइन बिछाने पर ही नहीं, बल्कि गंदे पानी के वैज्ञानिक शोधन और उसके बेहतर प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में 201 एमएलडी क्षमता के 8 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कराया जा रहा है। इन संयंत्रों के माध्यम से शहरों से निकलने वाले सीवेज का निर्धारित मानकों के अनुरूप शोधन करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त 326.25 एमएलडी क्षमता के 16 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी प्रगति पर है।

शहरी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती
योगी सरकार की प्राथमिकता शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ जल स्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखना है। सीवरेज परियोजनाओं के माध्यम से नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों में बिना शोधन के गंदा पानी पहुंचने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट जल का प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अमृत 2.0 के माध्यम से योगी सरकार शहरी विकास को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक आधारभूत ढांचे से जोड़ते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports