,

हॉकी इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण

फीडर सेंटरों के कोचों को बेसिक हॉकी प्रशिक्षण की आधुनिक तकनीकों से दक्ष बनाना प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मंत्री श्री सारंग महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप के आयोजन को प्रशिक्षण और खेल विकास के अवसर के रूप में ले रहा मध्यप्रदेश भोपाल प्रदेश में हॉकी की प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से…

हॉकी इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण

फीडर सेंटरों के कोचों को बेसिक हॉकी प्रशिक्षण की आधुनिक तकनीकों से दक्ष बनाना प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मंत्री श्री सारंग
महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप के आयोजन को प्रशिक्षण और खेल विकास के अवसर के रूप में ले रहा मध्यप्रदेश

भोपाल
प्रदेश में हॉकी की प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से निखारने और फीडर सेंटरों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने के उद्देश्य से हॉकी इंडिया के एजुकेटर एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विक्रमकांत द्वारा हॉकी कोचों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के हॉकी फीडर सेंटरों में कार्यरत कोचों को बच्चों की प्रारंभिक हॉकी ट्रेनिंग की आधुनिक एवं व्यवस्थित तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हॉकी की शुरुआत से ही सही तकनीक, बेसिक स्किल्स और खेल की मूलभूत बारीकियों के साथ प्रशिक्षित करने की प्रभावी पद्धति को कोचों तक पहुंचाना है।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि हॉकी इंडिया के एजुकेटर विक्रमकांत स्वयं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुके हैं और कोचिंग एजुकेशन के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। वे हॉकी इंडिया की ओर से देशभर में कोचों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। उनके द्वारा प्रदेश के कोचों को बताया जा रहा है कि शुरुआती स्तर पर बच्चों को किस प्रकार अभ्यास कराया जाए, उनकी बुनियादी हॉकी स्किल्स कैसे विकसित की जाएं तथा प्रशिक्षण की शुरुआत किस व्यवस्थित तरीके से की जाए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रदेश के हॉकी फीडर सेंटरों में बड़ी संख्या में छोटे बच्चों को हॉकी की प्रारंभिक ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में कोचों की दक्षता और प्रशिक्षण पद्धति को बेहतर बनाना महत्वपूर्ण है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर सही दिशा मिल सके और भविष्य में वे उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। फीडर सेंटरों के कोचों को बेसिक हॉकी प्रशिक्षण की आधुनिक तकनीकों से दक्ष बनाना प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि भोपाल में आयोजित महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप को मध्यप्रदेश खेल विकास के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में ले रहा है। प्रदेश में होने वाले प्रत्येक बड़े खेल आयोजन को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधोसंरचना के विकास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी दृष्टिकोण के तहत एशियन चैंपियनशिप के आयोजन के साथ हॉकी के प्रशिक्षण और कोचिंग की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए भी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को खेल के वातावरण, तकनीक और उच्च स्तरीय आयोजन का अनुभव प्राप्त होगा। विशेष रूप से प्रदेश के हॉकी फीडर सेंटरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। कोचों को बेहतर प्रशिक्षण पद्धति से दक्ष बनाने से भविष्य में प्रदेश की हॉकी प्रतिभाओं को मजबूत आधार प्राप्त होगा।

यह प्रशिक्षण दो दिवसीय बैच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। एक बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से प्रदेश में हॉकी प्रशिक्षण की बुनियादी गुणवत्ता को मजबूत करने और खेल प्रतिभाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports