,

काशी में देव दीपावली को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन

वाराणसी  कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली पर 24 नवंबर को शहर में लाखों की संख्या में लोग आते हैं ।इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई रूटों पर डायवर्जन किया है। सभी मालवाहक, बसों तथा ट्रेवलर का संचालन रिंग रोड और एनएच-19 के जरिए होगा। इनका शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस,…

काशी में देव दीपावली को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन

वाराणसी
 कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली पर 24 नवंबर को शहर में लाखों की संख्या में लोग आते हैं ।इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई रूटों पर डायवर्जन किया है। सभी मालवाहक, बसों तथा ट्रेवलर का संचालन रिंग रोड और एनएच-19 के जरिए होगा। इनका शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एंबुलेंस, पास लगे हुए वाहन हरहुआ, गिलट बाजार, अवधी बाजार, पुलिस लाइन चौराहा होकर नमो घाट जाएंगे तथा लहरतारा चौराहा से कैंट ओवरब्रिज से नमो घाट पार्किंग तक जाएंगे। पड़ाव से वाया राजघाट पुल से नमो घाट की तरफ पैदल तथा वाहनों का संचालन बंद रहेगा। वाराणसी नगर से रामनगर जाने के लिए सामने घाट पुल पर दो पहिया एवं पैदल संचालन किया जाएगा।

काशी डिपो एवं कैंट बस स्टेशन की बसों का संचालन दोपहर एक बजे से शाम तक हरहुआ पर निर्मित अस्थायी बस स्टेशन से होगा। शहर में सिटी बस का संचालन लगातार होगा। महानगर क्षेत्र में दबाव की दशा में चार पहिया वाहनों, दो पहिया वाहनों के संचालन पर प्लान ए व बी के अनुसार प्रतिबंध लगाया जाएगा। आपात स्थिति में तीन ग्रीन कारिडोर बनाए जाएंगे। पहला कारिडोर नमो घाट- गोलगड्डा-चौकाघाट-लहुराबीर- कबीर चौरा अस्पताल तो दूसरा कारिडोर चौकाघाट- पुलिस लाइन चौराहा – दीनदयाल अस्पताल और तीसरा कारिडोर चौकाघाट-कैंट ओवरब्रिज-लहरतारा-भिखारीपुर- नरिया – बीएचयू है।

यहां रहेगी पार्किंग: यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 57 से अधिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इसमें भैंसासुर क्षेत्र, मैदागिन चौराहा क्षेत्र, शहर/दशाश्वमेध क्षेत्र, अस्सी एवं सामने घाट पुल की तरफ से घाट, वरुणा/काशी/गोमती जोन, रामनगर क्षेत्र आदि शामिल हैं। रामनगर क्षेत्र में पीएसी ग्राउंड, रामबाग ग्राउंड, दुर्गामंदिर मैदान, पंचवटी मैदान और लंका मैदान में बड़ी पार्किंग व्यवस्था की गई है।

ये रहेंगे पैदल संचालन क्षेत्र
1. मैदागिन से बुलानाला से गोदौलिया तक
2. थाना लक्सा से रामापुरा तक
3. अग्रवाल तिराहा से अस्सी से रविदास घाट से नगवा चौराहा तक
4. बीओबी तिराहा (रविदास गेट) से अस्सी की तरफ
5. पद्मश्री से अस्सी चौराहा की तरफ
6. ब्राडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा से सोनारपुरा से गोदौलिया तक
7. लहुराबीर चौराहा से काशिका से पिपलानी तिराहा से मैदागिन चौराहे तक
8. लहुराबीर चौराहे से बेनिया तिराहे की तरफ
9. बहादुरपुर रोड से पड़ाव से रामनगर चौराहा तक
10. पड़ाव से सूजाबाद से राजघाट पुल/नमो घाट की तरफ

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports