,

मालवा की बोली, संस्कृति और पकवानों की अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आंचलिक बोलियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मालवा की बोली, संस्कृति और पकवानों की अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीन दिवसीय मालवा महोत्सव का शुभारंभ मालवा अलंकरण सम्मान से विभूतियां सम्मानित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंचलिक बोलियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के…

मालवा की बोली, संस्कृति और पकवानों की अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आंचलिक बोलियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मालवा की बोली, संस्कृति और पकवानों की अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीन दिवसीय मालवा महोत्सव का शुभारंभ
मालवा अलंकरण सम्मान से विभूतियां सम्मानित

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंचलिक बोलियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आवश्यक है। मालवा की बोली, व्यवहार और पकवानों का अपना अलग ही आनंद है। मालवा की माटी में सौंधापन और आत्मीयता है। यहां की संस्कृति की हर काल में अपनी विशिष्ट पहचान रही है। मालवी भाषा का अंदाज भी निराला है। इसे समझने वाला ही इसके भाव और अर्थ को सही मायने में समझ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय मालवा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्मारिका 'यो अपनो मालवो' का विमोचन भी किया गया।

मालवा की धरती का गौरवशाली इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन कालगणना का केंद्र और अनेक महापुरुषों की धरती रही है। मालवा का इतिहास, धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत देशभर में विशिष्ट स्थान रखती हैं। प्रख्यात पुरातत्वविद, इतिहासकार और चित्रकार पद्मडॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के कार्यों को समर्पित आधुनिक प्रयोगशाला का विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद में शुभारंभ भी गौरव का विषय है। भोपाल के पास रातापानी अभयारण्य को मालवा के सपूत डॉ. वाकणकर के नाम पर समर्पित किया गया है। मालवा की देवी अहिल्याबाई होल्कर का योगदान केवल सुशासन तक सीमित नहीं था। उन्होंने देशभर में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी अमिट छाप छोड़ी। मालवा के विकास और गौरव को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधिया वंश का भी मालवा से गहरा ऐतिहासिक नाता रहा है। बाद में सिंधिया वंश के पूर्वज ग्वालियर में बस गए। उज्जैन और आसपास के प्राचीन धार्मिक स्थल, यहां की परंपराएं और दाल-बाटी जैसे पारंपरिक पकवान मालवा की विशिष्ट पहचान हैं। भारतीय भाषाओं के साथ प्रदेश की आंचलिक बोलियों का भी संकलन और संरक्षण किया जाना चाहिए। वर्तमान में सिंहस्थ की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। आने वाले समय में मालवा का गौरव और मान लगातार बढ़ेगा। कार्यक्रम में संयोजक नवीन जोशी ने स्वागत भाषण दिया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मालवी से प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुसार मालवा महोत्सव के स्वरूप में निखार लाने का कार्य किया जाएगा।

विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया, एनएसडी प्रशिक्षक श्रीमती निशा त्रिवेदी, मालवी साहित्यकार श्रीमती माया बद्रिका, व्यंग्यकार मुकेश जोशी, मालवा पत्रकारिता के शोधकर्ता कमल हेतवाल, वरिष्ठ साहित्यकार नरहरि पटेल, मालवी उद्घोषक शैलेंद्र व्यास और यूट्यूबर मालवी भाभी सहित अनेक विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। यह महोत्सव मालवा की साहित्यिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को सामने लाने के साथ क्षेत्र की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास है। इस अवसर पर डॉ. विकास दवे, निदेशक साहित्य अकादमी के अलावा लेखक विनोद नागर, जवाहर कर्नावट, प्रतीष पाठक आदि उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports