,

BJP ने पंजाब के लिए जारी किए तीन WhatsApp नंबर, जनता सीधे दे सकेगी चुनावी सुझाव

 चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी इस बार जनता की भागीदारी से संकल्प पत्र बनाएगी। इसके लिए गांव-गांव संकल्पनामा वैन भेजी जाएगी और अलग-अलग स्थानों पर सुझाव पेटियां रखी जाएंगी।लोगों से सुझाव लेने के लिए तीन मोबाइल नंबर…

BJP ने पंजाब के लिए जारी किए तीन WhatsApp नंबर, जनता सीधे दे सकेगी चुनावी सुझाव

 चंडीगढ़
 पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी इस बार जनता की भागीदारी से संकल्प पत्र बनाएगी। इसके लिए गांव-गांव संकल्पनामा वैन भेजी जाएगी और अलग-अलग स्थानों पर सुझाव पेटियां रखी जाएंगी।लोगों से सुझाव लेने के लिए तीन मोबाइल नंबर और एक वॉट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। भाजपा दिसंबर के मध्य तक संकल्प पत्र जारी कर सकती है।

रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया और मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल, एचएस फूलका, सांसद सतनाम संधू, सांसद राजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश और परमपाल कौर सहित कमेटी के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। अविनाश राय खन्ना ने बताया कि जनता से सुझाव लेने के लिए पार्टी की ओर से तीन फोन नंबर और एक क्यूआर कोड जारी किया गया है।

पहला फोन नंबर 0797-194-3333 है, जिस पर फोन करके सुझाव दिए जा सकते हैं। दूसरा फोन नंबर 991-300-2027 है, जिस पर मिस्ड कॉल दी जा सकती है।इसके बाद पार्टी कार्यालय से संबंधित व्यक्ति को फोन करके उसके सुझाव लिए जाएंगे। तीसरा नंबर 750-856-0065 है, जिस पर वाट्सएप संदेश के माध्यम से सुझाव भेजे जा सकते हैं।

इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी संपर्क कर सुझाव दिए जा सकते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पंजाब के लोगों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

संकल्प पत्र में जनता की जरूरतों के साथ रोजगार, विकास, आर्थिक स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। गांवों और शहरों के लोगों की राय को महत्व दिया जाएगा।

पंजाब में डबल इंजन सरकार जरूरी: केवल सिंह ढिल्लों
प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन पंजाब विकास की दौड़ में पिछड़कर 22वें स्थान पर पहुंच गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर कर्ज दोगुना हो गया है और नशा, गैंग्सटरवाद तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। पंजाब के विकास और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम उचित समय पर घोषित होंगे।

विजन डॉक्यूमेंट लोगों के सुझावों का प्रतीक होगा: खन्ना
घोषणापत्र समिति के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि भाजपा का विजन डाक्यूमेंट पंजाब के लोगों की आशाओं, अपेक्षाओं और सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

यह केवल चुनाव तक सीमित रहने वाला दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि जनता के साथ किया गया एक वादा होगा, जिसे पूरा करने के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह बादल की अध्यक्षता वाली समिति सभी सुझावों की समीक्षा करके उन्हें विजन डॉक्यूमेंट में शामिल करेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports