क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में मचाई सनसनी

नई दिल्ली  दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज प्रिंस आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया. प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंद में 181 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 19 छक्के और 7 चौके भी लगाए. इस पारी के साथ ही प्रियांश टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय…

क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में मचाई सनसनी

नई दिल्ली
 दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज प्रिंस आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया. प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंद में 181 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 19 छक्के और 7 चौके भी लगाए. इस पारी के साथ ही प्रियांश टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 8 रन दूर रहे. प्रियांश ने अपनी इस पारी में महज 36 गेंद में शतक पूरा किया। 

टी20 में सबसे बड़ी का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस के नाम है, जिन्होंने CSA प्रो20 कप में टाइटंस के लिए नाइट्स के खिलाफ तबाही मचाई थी. 79 गेंद में 188 रन बनाए थे. भारत के लिए प्रियांश से पहले टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था. राहुल ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रनों की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

टी20 की पांच सबसे बड़ी पारियां

लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस- 188 रन, साल 2026
प्रियांश आर्य- 181 रन, साल 2026
क्रिस गेल- 175 रन, साल 2013
एरोन फिंच- 173 रन, साल 2018
हमजा खान- 164 रन, साल 2026

प्रियांश ने की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की बराबरी
181 रनों की विस्फोट पारी के साथ ही प्रियांश ने टी20 इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. प्रियांश ने तमिलानाडु के खिलाफ मैच में कुल 19 छक्के उड़ाए. न्यूजीलैंड के फिन एलन ने भी साल 2025 में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 51 गेंदों में 151 रनों की पारी में 5 चौके और 19 छक्के शामिल लगाए थे। 

दिल्ली की टीम ने बनाए 20 ओवर में बनाए 275 रन 
प्रियांश आर्य की विस्फोटक बल्लेबाजी से दिल्ली की टीम ने तमिलनाडु के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर के खेल में 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. प्रियांश के अलावा दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी में अनुज रावत ने भी 29 रनों का योगदान दिया. वहीं, नितीश राणा ने 18 और हिम्मत सिंह ने भी 10 रन बनाए. गेंदबाजी में तमिलनाडु की तरफ से आर. सिलंबरासन ने 59 और शाहरुख ने खान ने सबसे ज्यादा 51 रन लुटाए। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed