,

SIR और MMDR पर सियासी संग्राम तेज, झारखंड विधानसभा में सरकार को घेरेगी भाजपा

 रांची  झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सत्ता पक्ष के एमएमडीआर व SIR के आरोपों पर जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी तैयार है। पार्टी के विधायक दो दिनों के विशेष सत्र में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के झूठ को बेनकाब करेंगे। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष…

SIR और MMDR पर सियासी संग्राम तेज, झारखंड विधानसभा में सरकार को घेरेगी भाजपा

 रांची
 झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सत्ता पक्ष के एमएमडीआर व SIR के आरोपों पर जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी तैयार है। पार्टी के विधायक दो दिनों के विशेष सत्र में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के झूठ को बेनकाब करेंगे।

सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत सभी नेताओं ने एमएमडीआर और SIR पर झामुमो गठबंधन सरकार के झूठे नैरेटिव को रोकने और सदन में इसपर सच्चाई बताने की बात की।

सदन में जवाब देने की तैयारी
विधायकों ने एक सुर से सदन में MMDR और SIR पर फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव का पुरजोर जवाब देने की बात कही।

विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में SIR और एमएमडीआर के मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं।

राज्य में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। राज्य के प्रशासनिक अधिकारी ही SIR की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा रहे हैं। ऐसे में SIR पर आपत्ति करना अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करना है।

कांग्रेस के बहाने साधा निशाना
नवीन जायसवाल ने कहा कि एमएमडीआर पर कांग्रेस शासित राज्यों को भी आपत्ति नहीं है। झारखंड सरकार कोयला पर सेस लगाकर इसकी कीमत बढ़ा दे रही है।

इसकी वजह से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा का कोयला उद्योगपति खरीद रहे हैं। झारखंड में कोयला चोरी जारी रहे इसके लिए एमएमडीआर का विरोध किया जा रहा है।

राज्य सरकार झूठा नैरेटिव फैला रही है। चाहे SIR हो या एमएममडीआर यह दोनों आमलोगों के हित में है। नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटे, इसके लिए ही विरोध किया जा रहा है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed