मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें

खूबसूरती, ग्लैमर, आत्मविश्वास और अदाओं का ऐसा जलवा, जहां हर किसी की नजरें बस एक ही ताज पर टिकी होंगी. जी हां, दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में से एक मिस यूनिवर्स 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस बार दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की हसीनाएं एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने…

मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें

खूबसूरती, ग्लैमर, आत्मविश्वास और अदाओं का ऐसा जलवा, जहां हर किसी की नजरें बस एक ही ताज पर टिकी होंगी. जी हां, दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में से एक मिस यूनिवर्स 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस बार दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की हसीनाएं एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं.

मिस यूनिवर्स का 75वां संस्करण 24 नवंबर 2026 को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में आयोजित होगा. ग्रैंड फिनाले में मौजूदा मिस यूनिवर्स और मेक्सिको की फातिमा बॉश अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी.

इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, लेकिन भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर अपनी देश की बेटी पर टिकी हैं. सवाल है कि क्या भारत की काजिया लिज मेजो इस बार मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर इतिहास रच पाएंगी?

कौन हैं भारत की काजिया लिज मेजो?
इस साल मिस यूनिवर्स के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व 19 साल की काजिया लिज मेजो करने जा रही हैं. यूएई में जन्मीं काजिया मूल रूप से केरल से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने इतिहास रचते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया था. 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें विजेता का ताज पहनाया गया.

काजिया अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को लेकर भी चर्चा में हैं. वह अपने पहनावे के जरिए केरल की परंपराओं और संस्कृति की झलक दुनिया के सामने पेश कर रही हैं. उनका केरल से प्रेरित खास पारंपरिक लुक भी खूब सुर्खियों में रहा. अब काजिया के सामने दुनिया के 115 देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली प्रतियोगियों की चुनौती है. ऐसे में भारतीय दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

इस बार मिस यूनिवर्स के मंच पर 116 सुंदरियां अपने-अपने देश और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी. देखिए सभी प्रतियोगियों के नामों की पूरी लिस्ट:

अल्बानिया: जोगेर्सा बेकिरी, अर्जेंटीना: दाइआना पेरेयरा, आर्मेनिया: अरेना जेयनालियन, अरूबा: एलिजाबेथ जॉनसन, ऑस्ट्रेलिया: कैटलिन वर्थिंगटन, बहामास: शॉन्ड्रा हेनफील्ड, बांग्लादेश: समीरा खान माही, बेलारूस: आलिया करोत्काया, बेल्जियम: ओल्गा लोम्बार्डो, बेलीज: केली-रोज वेस्ट, बोलीविया: वैलेरिया मेना, बोनेयर: कैरोलिन पोरास, बोत्सवाना: डाबिलो मोसेस, ब्राजील: मार्सेला कोजिन्स्की, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स: ओरेलिया थॉमस, कंबोडिया: र्थना थान, कैमरून: ऑड्रे ब्लैक, कनाडा: असलिहान मोराली, केप वर्डे: अरमांडिना कुन्हा, केमैन आइलैंड्स: जूलियाना मायर्स, चिली: डोमिंगा लोपेज, चीन: शिक्वी वांग, कोलंबिया: मारिया अलेजांद्रा लोपेज, कोस्टा रिका: मारियाले एकोस्टा, क्रोएशिया: अन्टिया म्रशिच, क्यूबा: मिया डियो, कुराकाओ: बियांटी गोम्पर्ट्स, चेक गणराज्य: डोमिनिका कोटौचकोवा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो: जेसी कलाम्बायी, डेनमार्क: फी रोज लिंडेगार्ड, डोमिनिकन रिपब्लिक: मेलिसा नुनेज, इक्वाडोर: डालिया बुकाराम, मिस्र: सोनिया गेर्गिस, अल सल्वाडोर: सोफिया कॉर्डोवा.

इक्वेटोरियल गिनी: इसाबेल म्बोमियो, एस्टोनिया: एमिली डेन्नेंग, इथियोपिया: ब्रुक बेलेते, फिनलैंड: वीरा ग्रोनलुंड, फ्रांस: गरांस ओथिए, जर्मनी: सेलिना वाइल, घाना: बेल्वी ओफोरी, ग्रेट ब्रिटेन: एंजेला ऑमोनियर, ग्रीस: ओलिविया वासिलोपोलोस, ग्वाडेलूप: क्लो देहर, ग्वाटेमाला: अडेलिना कैस्टिलो, गिनी: जस्टिन कामारा, गुयाना: एंजेल भाथल, हैती: तातेंदा रामेउ, होंडुरास: लुइसा पिनेडा, हांगकांग: जेनिफर झोउ, हंगरी: कामिला किस, आइसलैंड: सिग्रीदुर ह्राफ्नकेल्सडॉटिर, भारत: काजिया लिज मेजो, इराक: सामंथा स्लेवा, आयरलैंड: एडीएन हॉवर्ड, इजरायल: डेनियल याब्लोंका, इटली: जियाडा फोल्सिया, जमैका: सेलीन हॉल, जापान: सयुकी इतो, जॉर्डन: डेस्टिनी अनबर, कजाकिस्तान: अलीना एकाटेरिनेचेवा, केन्या: जीन ओजिरो, कोसोवो: एविसा पाकोली, किर्गिस्तान: मदीना एर्मेकोवा, लातविया: लास्मा कुहतार्स्का, लेबनान: पर्ला हर्ब, लिथुआनिया: ओल्गा बायकाडोरोवा, मकाऊ: शुहे होउ, माल्टा: फ्रांसेस्का मर्सिएका, मार्टीनिक: लारिसा सेगरेल, मायोट: माएवा तुम्बू दानी, मेक्सिको: मारिया वर्गास.

मोल्दोवा: डोरिना दारी, मंगोलिया: नामुना ओटगोनबाटार, मोंटेनेग्रो: अलेक्जेंड्रा इवेजाज, म्यांमार: मे ग्रेस पैरी, नामीबिया: चारिने लाबुशेन, नीदरलैंड: मेलिसा बोटेमा, न्यूजीलैंड: जॉर्जिया वाडिंगटन, निकारागुआ: जैस्मिन ब्लैंडफोर्ड, नाइजीरिया: डेनियल अदेवुसी, नॉर्वे: एबेलोन स्मेड्सरुड, पाकिस्तान: मिस्बाह अरशद, पनामा: गैब्रिएला गोंजालेज, पैराग्वे: ग्रेथा मातियाउडा, पेरू: लुरेन मार्केज, फिलीपींस: बी मिलान-विंडोर्स्की, पोलैंड: विविका लेवांडोव्स्की, पुर्तगाल: इसाबेला सैंटोस, प्यूर्टो रिको: जेनिफर बैरेटो, रीयूनियन: अबिगेल ताइलामी, रोमानिया: सबीना परमाक, रूस: एलेक्जेंड्रा स्टाशकेविच, सेंट लूसिया: बर्नेला वेलिनोर, सेंट मार्टिन: एले डंकन, सर्बिया: निकोलिना वुजिसिच, सिएरा लियोन: कट्टी फोफाना, स्लोवाकिया: अन्ना लिचकोवा, दक्षिण अफ्रीका: बाजाबुलिसे थेले, दक्षिण कोरिया: युरिम किम, स्पेन: सुजाना मदीना, श्रीलंका: निंहारा ससिंदी, सूरीनाम: मारुश्का साहिबोए, स्वीडन: जोसेफिन स्ट्रैंड, स्विट्जरलैंड: इतिया दुबे, तंजानिया: एलिजाबेथ मकुने, त्रिनिदाद और टोबैगो: विनिता मनू, ट्यूनीशिया: सराह ब्राहमी, टर्क्स एंड कैकोस आइलैंड्स: सेलेना ग्रांट, युगांडा: मिचेल डाका, यूक्रेन: अन्ना निकोनोवा, अमेरिका: जस्टस केली, यूएस वर्जिन आइलैंड्स: जेना-मोनेट क्वीली, उरुग्वे: लूसिया पिन्येरो, उज्बेकिस्तान: जियेदाखोन शरीपोवा, वेनेजुएला: क्लारा वेगास.

भारत में कब और कितने बजे देख सकेंगे मिस यूनिवर्स 2026?
अब सबसे जरूरी सवाल कि आखिर इस ग्लैमरस मुकाबले का ग्रैंड फिनाले कब होगा? मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले 24 नवंबर को रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) आयोजित किया जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक दर्शक इसे 25 नवंबर की सुबह 6:30 बजे से देख सकेंगे. इस बार विजेता को मिलने वाला ताज भी बेहद खास है. इसमें 3,000 से ज्यादा हीरे जड़े होंगे. मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह ताज और भी खास मायने रखता है.

क्या भारत के सिर सजेगा मिस यूनिवर्स का ताज?
अब पूरी दुनिया की निगाहें ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं. 116 सुंदरियां, एक शानदार मंच और सिर्फ एक ताज, हर प्रतियोगी का सपना होगा कि आखिरी पल में उसी के नाम का ऐलान हो. लेकिन भारतीय फैंस की धड़कनें तो काजिया लिज मेजो के लिए तेज हैं. क्या केरल की यह 19 साल की बेटी दुनिया जीतकर भारत का नाम रोशन करेगी? क्या 3,000 से ज्यादा हीरों वाला चमचमाता ताज इस बार भारत की झोली में आएगा?

इन सवालों के जवाब ग्रैंड फिनाले में मिलेंगे. फिलहाल पूरे देश को अपनी इस खूबसूरत प्रतिनिधि से एक यादगार जीत की उम्मीद है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed