,

राज्यपाल आचार्य देवव्रत की कार्यशैली से सीखें जनप्रतिनिधि, पीएम मोदी ने दिया सेवा का संदेश

 चंडीगढ़ संवैधानिक पदों की गरिमा केवल प्रोटोकाल और औपचारिकताओं से नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से बढ़ती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात भाजपा के दीवाली एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की कार्यशैली की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों को यही संदेश दिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

राज्यपाल आचार्य देवव्रत की कार्यशैली से सीखें जनप्रतिनिधि, पीएम मोदी ने दिया सेवा का संदेश

 चंडीगढ़
संवैधानिक पदों की गरिमा केवल प्रोटोकाल और औपचारिकताओं से नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से बढ़ती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात भाजपा के दीवाली एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की कार्यशैली की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों को यही संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। उन्होंने गुजरात के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के जनसेवा माडल से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा से संबंध रखने वाले आचार्य देवव्रत गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संरक्षक भी हैं। वे वहां प्राकृतिक खेती करते हैं और देशभर में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। उनका प्रयास खेती को रसायनों पर निर्भरता से मुक्त कर प्रकृति के अनुकूल बनाने के साथ किसानों और समाज को टिकाऊ विकास का रास्ता दिखाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आचार्य देवव्रत ने राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद को महज औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जनहित और राष्ट्रहित में योगदान का माध्यम बनाया है। उनका गांव-गांव जाना, दलित परिवारों से मिलना और समाज के वंचित वर्गों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना एक जनसेवक की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

सैकड़ों परिवार अब लोक भवन को अपना घर मानने लगे
प्रधानमंत्री ने न केवल गुजरात बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट और हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों से कहा कि समाजसेवा के माध्यम से लोगों का भरोसा जीतना बहुत बड़ी सफलता होती है। उन्होंने आचार्य देवव्रत का नाम लेकर कहा कि उनके कार्यों की वजह से सैकड़ों परिवार अब लोक भवन को अपना घर मानने लगे हैं।

यह किसी संवैधानिक पदाधिकारी के प्रति जनता के विश्वास और अपनत्व का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने आचार्य देवव्रत के स्वच्छता, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती के प्रयासों को गुजरात के भविष्य से जोड़कर देखा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल अगले 100 वर्षों के गुजरात की मजबूत नींव तैयार करने में सहायक होगी।

जनप्रतिनिधियों के लिए काम का संदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस टिप्पणी का राजनीतिक और सामाजिक संदेश महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदार नीयत और दृढ़ संकल्प से किए गए प्रयास स्थायी बदलाव लाते हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सीख है कि पद की प्रतिष्ठा जनता के बीच सक्रियता, संवेदनशीलता और परिणाम देने वाले कार्यों से बनती है। प्रधानमंत्री ने अपनी पहली दीवाली (2001) कच्छ भूकंप पीड़ितों के बीच बिताने का अनुभव साझा करते हुए

सेवा को त्योहारों की सच्ची खुशी बताया। उन्होंने दोहराया कि भाजपा में पद से अधिक परिश्रम और कद से अधिक काम का महत्व है। आचार्य देवव्रत की कार्यशैली की सराहना के बहाने प्रधानमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को संदेश दिया कि राजनीति का वास्तविक मूल्य सत्ता में नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed