,

मेरठ में ₹2,913 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी बाल कॉरपोरेशन की एल्युमीनियम बेवरेज कैन निर्माण इकाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वर्चुअली करेंगे परियोजना का शिलान्यास, प्रदेश के विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती करीब 300 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित, स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन और सहायक उद्योगों को भी मिलेगा लाभ मेरठ आईएमएलसी में रणनीतिक लोकेशन से यूपी समेत उत्तर भारत के बड़े बाजारों तक होगी आसान…

मेरठ में ₹2,913 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी बाल कॉरपोरेशन की एल्युमीनियम बेवरेज कैन निर्माण इकाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वर्चुअली करेंगे परियोजना का शिलान्यास, प्रदेश के विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

करीब 300 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित, स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन और सहायक उद्योगों को भी मिलेगा लाभ

मेरठ आईएमएलसी में रणनीतिक लोकेशन से यूपी समेत उत्तर भारत के बड़े बाजारों तक होगी आसान पहुंच

लखनऊ
उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख विनिर्माण एवं औद्योगिक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठने जा रहा है। वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबल एल्युमीनियम पैकेजिंग के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बाल कॉरपोरेशन मेरठ में ₹2,913 करोड़ का बड़ा निवेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर, बुधवार को इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। मेरठ के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) में स्थापित होने वाली इस इकाई में एल्युमीनियम बेवरेज कैन का निर्माण किया जाएगा।

वैश्विक निवेश से यूपी के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती
बाल कॉरपोरेशन का यह निवेश उत्तर प्रदेश में वैश्विक कंपनियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। परियोजना के माध्यम से लगभग 298 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं, लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों, परिवहन कंपनियों और सहायक उद्योगों के लिए भी कारोबार के नए अवसर विकसित होंगे।

25 करोड़ से अधिक की आबादी वाले बाजार तक आसान पहुंच
मेरठ आईएमएलसी में परियोजना की रणनीतिक लोकेशन कंपनी को प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों, ग्राहकों और वितरण नेटवर्क तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत कम करने और सप्लाई चेन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के साथ उत्तर भारत के व्यापक बाजार तक पहुंच इस परियोजना की व्यावसायिक संभावनाओं को और मजबूत करेगी। सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे पैकेज्ड बेवरेज उत्पादों की बढ़ती मांग भी इस निवेश के लिए अनुकूल अवसर उपलब्ध करा रही है।

बाल कॉरपोरेशन की यह परियोजना उत्तर प्रदेश की एफडीआई, एफसीआई एवं फॉर्च्यून ग्लोबल 500 और फॉर्च्यून इंडिया 500 कंपनियों की निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 के तहत सुविधायुक्त की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports