,

26 नवंबर को विधानसभा में संविधान दिवस उत्सव, 20 प्रमुख शख्सियतों की तस्वीरें लगेंगी

भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को पहली बार विशेष रूप से संविधान दिवस उत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में स्थायी संविधान गैलरी का उद्घाटन होगा। गैलरी में संविधान सभा का समूह चित्र और भारतीय संविधान के निर्माण में मध्य प्रदेश से जुड़े योगदानकर्ताओं के चित्र प्रदर्शित…

26 नवंबर को विधानसभा में संविधान दिवस उत्सव, 20 प्रमुख शख्सियतों की तस्वीरें लगेंगी

भोपाल 

मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को पहली बार विशेष रूप से संविधान दिवस उत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में स्थायी संविधान गैलरी का उद्घाटन होगा। गैलरी में संविधान सभा का समूह चित्र और भारतीय संविधान के निर्माण में मध्य प्रदेश से जुड़े योगदानकर्ताओं के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस आयोजन को हर साल होने वाले स्थायी कार्यक्रम के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

सेंट्रल हॉल में बनेगी स्थायी संविधान गैलरी
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में तैयार की जा रही इस गैलरी में संविधान निर्माण से जुड़े मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्वों को स्थान दिया जाएगा। इसमें संविधान सभा के सदस्यों और संविधान निर्माण में योगदान देने वाले लोगों के चित्र लगाए जाएंगे। गैलरी का उद्देश्य संविधान निर्माण की प्रक्रिया और उसमें मध्य प्रदेश की भूमिका को रेखांकित करना है।

आंबेडकर समेत करीब 20 हस्तियों के चित्र
गैलरी में संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भीमराव आंबेडकर, मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल, जबलपुर के सेठ गोविंददास, सागर के डॉ हरिसिंह गौर, हरि विष्णु कामथ, राजकुमारी अमृतकौर और सतना के अवधेश प्रताप सिंह के फोटो लगाए जाएंगे। इनके अलावा भगवंतराव मंडलोई, कुसुमकांत जैन, लेफ्टिनेंट कर्नल बृजराज नारायण, गोपीकृष्ण विजयवर्गीय और राम सहाय सहित करीब 20 व्यक्तित्वों को गैलरी में जगह मिलेगी।

सीएम और विधानसभा अध्यक्ष करेंगे अनावरण
26 नवंबर को सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय संयुक्त रूप से स्थायी संविधान गैलरी का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के जरिए संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश से जुड़े योगदान और संविधान सभा के सदस्यों की भूमिका को सामने लाया जाएगा।

दीनानाथ भार्गव के पुत्र का होगा सम्मान
समारोह में मध्य प्रदेश के चित्रकार स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव के पुत्र का अभिनंदन भी किया जाएगा। दीनानाथ भार्गव ने भारतीय संविधान की मूल प्रति के प्रथम पृष्ठ पर अशोक स्तंभ का चित्रांकन किया था। इस अवसर पर विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे होगा मुख्य समारोह
मुख्य समारोह दोपहर 12 बजे विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक1 में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराएंगे। कार्यक्रम में स्थायी संविधान गैलरी के उद्घाटन के साथ संविधान दिवस के महत्व और संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को रेखांकित किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports