2011 से 2023 के बीच 49.60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, रिपोर्ट में सामने आए अहम आंकड़े

 नई दिल्ली  देश में गरीबी कम करने के प्रयासों और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 23 नवंबर को नई दिल्ली में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में कृषि और ग्रामीण विकास के…

2011 से 2023 के बीच 49.60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, रिपोर्ट में सामने आए अहम आंकड़े

 नई दिल्ली
 देश में गरीबी कम करने के प्रयासों और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 23 नवंबर को नई दिल्ली में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में कृषि और ग्रामीण विकास के जरिए गरीबी उन्मूलन की रणनीति पर मंथन होगा।

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के आंकड़ों पर चर्चा
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। इस अवधि में गरीबी दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत रह गई।

गरीबी कम करने में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया गया है। इसी उपलब्धि को आगे बढ़ाने और शेष गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला का विषय ‘भारत में गरीबी कम करने में कृषि एवं ग्रामीण विकास की भूमिका और योगदान’ रखा गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से इसका आयोजन कर रहे हैं।

कार्यशाला में दोनों मंत्रालयों के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भागीरथ चौधरी, चंद्रशेखर पेम्मासानी और कमलेश पासवान के साथ दोनों मंत्रालयों के चारों सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने पर मंथन
कार्यशाला का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन के प्रयासों में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे के लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवारों को कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से तेजी से आर्थिक रूप से सशक्त कैसे बनाया जाए।

किसानों की आय और ग्रामीण आजीविका बढ़ाने पर बनेगा रोडमैप
कार्यशाला में योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के उपायों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर रहेगा।

सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इस दिशा में कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की भूमिका को लेकर कार्यशाला में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports