,

घाटों, कुंडों और देवालयों में जनसहभागिता से हुआ दीपदान

सीएम योगी के नेतृत्व में 11 लाख दीपों से जगमगाई काशी घाटों, कुंडों और देवालयों में जनसहभागिता से हुआ दीपदान कारगिल शहीदों को समर्पित गंगा महाआरती में दिखा राष्ट्रभक्ति का भाव पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुरू किया 84 घाटों का जीपीएस आधारित ऑडियो टूर वाराणसी कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के अवसर पर काशी…

घाटों, कुंडों और देवालयों में जनसहभागिता से हुआ दीपदान

सीएम योगी के नेतृत्व में 11 लाख दीपों से जगमगाई काशी

घाटों, कुंडों और देवालयों में जनसहभागिता से हुआ दीपदान

कारगिल शहीदों को समर्पित गंगा महाआरती में दिखा राष्ट्रभक्ति का भाव

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुरू किया 84 घाटों का जीपीएस आधारित ऑडियो टूर

वाराणसी

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों से लेकर कुंडों, तालाबों और देवालयों तक करीब 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। गंगा के दोनों तटों पर दीपों की अविरल श्रृंखला ने शिव की नगरी को रोशनी से सराबोर कर दिया। योगी सरकार की पहल पर आयोजित इस उत्सव में जनसहभागिता, सनातन परंपरा, राष्ट्रभक्ति और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का संगम देखने को मिला। उपनिषद के उद्घोष 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' के भाव के अनुरूप दीपों ने अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और संकीर्णता से उदारता की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

दिन ढलते ही उत्तरवाहिनी गंगा के दोनों तटों पर लाखों दीपों की रोशनी फैल गई। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर ऐसा दृश्य दिखाई दिया, मानो आकाशगंगा के सितारे धरती पर उतर आए हों। घाटों से लेकर गंगा पार के रेतीले क्षेत्र तक दीपों की लंबी श्रृंखला ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। इस वर्ष एक लाख दीप गाय के गोबर से निर्मित थे। सरकारी प्रयासों के साथ विभिन्न समितियों और आमजन की भागीदारी से भी दीपदान किया गया।

पर्यटन मंत्री ने किया उत्सव का शुभारंभ, शुरू हुआ 84 घाटों का ऑडियो टूर

नमो घाट पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहला दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक-ऑडियो टूर' की शुरुआत भी की। इस सुविधा के माध्यम से पर्यटक 15 भाषाओं में काशी के 84 घाटों का इतिहास और उनसे जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। शुभारंभ के बाद मंत्री ने क्रूज पर सवार होकर मां गंगा की आरती और काशी के घाटों की अनुपम छटा का अवलोकन किया।

घाटों से मंदिरों तक दीपदान, महाआरती में राष्ट्रभक्ति का संदेश

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट की विश्वविख्यात गंगा महाआरती में आध्यात्मिकता के साथ राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों की झलक भी दिखाई दी। कारगिल युद्ध के शहीदों को समर्पित महाआरती में अमर जवान ज्योति की अनुकृति के माध्यम से वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर तीन जवानों को मरणोपरांत 'भागीरथ शौर्य सम्मान' प्रदान किया गया। 21 अर्चकों और 42 देवकन्याओं ने रिद्धि-सिद्धि के स्वरूप में मां गंगा की महाआरती की। शंखनाद और डमरुओं की गूंज के बीच गंगा के निर्मलीकरण और स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को नदी संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। गंगा-गोमती तट पर स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर, वरुणा नदी के शास्त्री घाट और विभिन्न कुंडों, तालाबों एवं देवालयों में भी दीपदान किया गया। इस तरह उत्सव का प्रकाश प्रमुख घाटों से आगे पूरे काशी क्षेत्र तक पहुंचा। घाटों पर दीपों से शिवलिंग की आकृतियां और रंगोलियां भी बनाई गईं। एक रंगोली में दीपों से बने शिवलिंग के नीचे 'राधे राधे कमल खिला दे' लिखा गया था। ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री की माता को श्रद्धांजलि देने वाली आकृति भी बनाई गई थी।

पुष्पों और विद्युत झालरों से सजा काशी विश्वनाथ धाम

देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को आकर्षक पुष्पों और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। बाबा के आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया और धाम के विभिन्न स्थलों पर पुष्पों से रंगोलियां बनाई गईं। ललिता घाट पर भी श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम में सुगम दर्शन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। नमो घाट से अस्सी घाट तक प्रमुख घाटों पर विद्युत झालरों, प्रकाश व्यवस्था और हाईमास्ट फ्लड लाइटों से सजावट की गई। सरकारी भवनों, कार्यालयों और शहर के प्रमुख चौराहों को भी रोशनी से सजाया गया। रंग-बिरंगी और दूधिया रोशनी में नहाए घाट तथा सड़कें पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

नो फ्लाई जोन में रही काशी, आठ जोन और 16 सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था

देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी को देखते हुए वाराणसी को नो फ्लाई जोन में रखा गया था। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहा। आसमान से निगरानी के लिए चार टीथर्ड ड्रोन तैनात किए गए, जबकि अनधिकृत ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया गया। त्रिनेत्र प्रणाली के माध्यम से भी लगातार निगरानी की गई। गंगा के दोनों तटों के घाटों और प्रमुख आयोजन स्थलों को आठ जोन, 16 सेक्टर और 32 सब-सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। जल क्षेत्र को भी सात सेक्टर में विभाजित किया गया। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और वॉच टावरों के माध्यम से निगरानी की गई। घाटों, सड़कों और नदी क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, आपातकालीन प्रबंधन, त्वरित कार्रवाई दल तथा प्रवेश और निकास की व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना लागू की गई।

गंगा में सुरक्षित नौका संचालन के लिए फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन

गंगा में बड़ी संख्या में नौकाओं के संचालन और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जल क्षेत्र में भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू करने के लिए चेत सिंह घाट पर फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन स्थापित किया गया। नौकाओं के सुरक्षित आवागमन के लिए दोनों दिशाओं में अलग-अलग लेन निर्धारित की गईं।
एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान मोटरबोट तथा आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ तैनात रहे। चिकित्सकों की टीम और वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports