,

रूहानी ताकतों का दावा करने वाले ‘बाबे शिफा’ की मुश्किलें बढ़ीं, FIR कराने पहुंचे सैकड़ों लोग

अंबिकापुर. 21वीं सदी में भारत AI जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने का खेल जारी है. कई ग्रामीण इलाकों में भोले-भाले लोग फर्जी बाबाओं के झांसे में आ जाते हैं. इस चक्कर में वह लाखों रुपये न्योछावर कर देते हैं. ऐसा ही मामला…

रूहानी ताकतों का दावा करने वाले ‘बाबे शिफा’ की मुश्किलें बढ़ीं, FIR कराने पहुंचे सैकड़ों लोग

अंबिकापुर.

21वीं सदी में भारत AI जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने का खेल जारी है. कई ग्रामीण इलाकों में भोले-भाले लोग फर्जी बाबाओं के झांसे में आ जाते हैं. इस चक्कर में वह लाखों रुपये न्योछावर कर देते हैं.

ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से सामने आया है. जहां खुद को रूहानी ताकतों का मालिक बताने वाले एक कथित बाबा पर ठगी और आस्था से खिलवाड़ करने के आरोप लगे हैं. बाबा के झांसे में कई GenZ भी आ चुके हैं. लगभग 1 साल से चल रहे कथित पाखंड के खेल का मामला अब थाना पहुंच गया है. आस्था से खिलवाड़ और ठगी के आरोप लगाकर लोगों ने पुलिस से बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

खुद को रूहानी ताकतों का बताता है मालिक
पूरा मामला कोतवाली थाना का है. जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर में रकह बाबे शिफा के नाम अपना ठिकाना बना रखा था. जहां वह मुस्लिम समुदाय के लोगों को रूहानी ताकतों का मालिक बताता और बिमारी ठीक करने का झांसा देता था. उसपर बैकुंठपुर के एक व्यक्ति समेत अन्य लोगों से भी लाखो रुपये की ठगी का आरोप लगा है. 

किसी भी बीमारी का इलाज तंत्र-मंत्र से करने का दावा
मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि उनके मोहल्ले में निवास कर रहे फर्जी बाबा ने खुद को उत्तर प्रदेश के जोनपुर निवासी होना बताया है. फर्जी बाबा के द्वारा धर्म के नाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को कई तरह का झांसा देकर चूना लगाया गया है. वह दावा करता है कि वह रूहानी ताकतों का मालिक है. बेऔलादों को औलाद दे सकता है. किसी भी बीमारी का इलाज तंत्र मंत्र से कर सकता है. उसने कई लोगों से फोन पे के माध्यम से डेढ़ लाख रूप से अधिक की ठगी की है.

बाबा के निशाने पर GenZ
स्थानीय निवासी अनीश वारसी ने बताया कि बाबा दावा करता है कि जिनका बच्चा उन्हें बच्चा करा सकते है. नौकरी लगवा सकते है. मृत व्यक्ति को जिंदा कर सकते है. कई चमत्कार के दावे किए जाते हैं, लेकिन पैसे लेने के बाद कुछ चमत्कार जैसा नहीं होता है. इसका फोकस GenZ पर है. हाल में एक व्यक्ति के बच्चे की तबीयत ठीक करने के नाम पर लगभग 4.5 लाख रुपये लिए, लेकिन 2 महीने बाद उसकी मौत हो गई. जवाबदेही पर वह कहता है कि मेरे पास जिन्नात है और तुम लोगों का घर खराब कर दूंगा.  

बाबा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने बाबा के खिलाफ थाना पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायत देकर बाबा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की. शिकायत में उन्होंने बाबा को दिए ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट्स की फोटोकॉपी भी संलग्न भी किए हैं. मामले में पुलिस की जांच को लेकर पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports