,

UPSSSC ने 417 पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों का चयन किया, आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ जारी

योगी सरकार में युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 414 पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित UPSSSC ने 417 पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों का चयन किया, आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ जारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिलेंगे नए कनिष्ठ विश्लेषक, खाद्य पदार्थों…

UPSSSC ने 417 पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों का चयन किया, आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ जारी

योगी सरकार में युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 414 पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित

UPSSSC ने 417 पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों का चयन किया, आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ जारी

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिलेंगे नए कनिष्ठ विश्लेषक, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 414 पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक की सूची और श्रेणीवार कटऑफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के तहत, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के कुल 417 पदों पर चयन के लिए विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के उपरांत अर्हता एवं अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आयोग ने 417 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन परिणाम को अनुमोदित किया है।

अनारक्षित वर्ग में 168 अभ्यर्थियों का चयन

आयोग की ओर से जारी श्रेणीवार चयन विवरण के अनुसार कुल 414 चयनित अभ्यर्थियों में 168 अनारक्षित वर्ग, 87 अनुसूचित जाति, 04 अनुसूचित जनजाति, 114 अन्य पिछड़ा वर्ग और 41 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में क्षैतिज आरक्षण के प्रावधानों का भी पालन किया गया है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी के लिए विज्ञापित आठ पदों के सापेक्ष चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसी प्रकार सैन्य वियोजित एवं भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए निर्धारित 20 पदों के सापेक्ष चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की श्रेणी में कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण इन पदों पर मेरिट के क्रम में अन्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

अनुसूचित जनजाति श्रेणी के सात विज्ञापित पदों के सापेक्ष चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शेष तीन पदों को अधियाचनकर्ता विभाग को अग्रसारित किया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी में ही समाहित किया गया है।

18 अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन परिणाम में 18 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से शामिल किया गया है। इनका अंतिम चयन आयोग अथवा अधियाचनकर्ता विभाग के निर्णय के अधीन होगा। इसके अतिरिक्त चयन परिणाम विज्ञापन से संबंधित न्यायालयों में विचाराधीन विशेष अनुज्ञा याचिकाओं, विशेष अपीलों एवं रिट याचिकाओं में पारित होने वाले आदेशों के अधीन रहेगा।

खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के पद खाद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इन पदों पर नियुक्त कार्मिकों के माध्यम से खाद्य पदार्थों के नमूनों के विश्लेषण, गुणवत्ता की जांच और खाद्य सुरक्षा से संबंधित तकनीकी कार्यों को गति देने में सहायता मिलेगी। इससे प्रदेश में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रयासों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports