,

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का चुनावी घोषणापत्र, 2027 के लिए रखे कई लक्ष्य

लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीनियर नेताओं की मौजूदगी में चुनावी घोषणा पत्र 'पीडीए का प्रणपत्र' जारी किया। इस घोषणा पत्र में महिला, युवा और किसानों को फोकस में रखा…

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का चुनावी घोषणापत्र, 2027 के लिए रखे कई लक्ष्य

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीनियर नेताओं की मौजूदगी में चुनावी घोषणा पत्र 'पीडीए का प्रणपत्र' जारी किया। इस घोषणा पत्र में महिला, युवा और किसानों को फोकस में रखा गया है। समाजवादी पार्टी चुनावी घोषणा पत्र के जरिए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए समीकरण को मजबूत करने पर जोर देती नजर आई है। घोषणा पत्र जारी किए जाने के कार्यक्रम से बड़ा संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सीनियर नेता आजम खान भी पहुंचे। इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संविधान से चलेगा देश
अखिलेश यादव ने सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र जारी किए जाने के कार्यक्रम में संविधान का जिक्र किया। संविधान दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संविधान को बदलने की साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, मनविधान से नहीं चलेगा। संविधान संशोधन के नाम पर चल रही साजिशों का परिणाम जनता देगी।

सपा ने अपने चुनावी अभियान को ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रण-पत्र' नाम दिया है. इसकी थीम ‘हर हाथ को काम, हर किसान को दाम, महिलाओं को सम्मान और कानून का मान' रखी गई है. पार्टी राज्यस्तरीय घोषणापत्र के साथ प्रत्येक जिले के लिए अलग मैनिफेस्टो भी तैयार कर रही है. इसमें स्थानीय जरूरतों, बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता दी जाएगी.

सपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या?

    निशुल्क स्वास्थ्य, एंबुलेंस, फ्री शिक्षा की व्यवस्था.
    बंद किए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा.
    युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर सबको प्रदान किया जाएगा. पीडीए समाज के छात्रों के लिए विशेष राज्य शिक्षा नीति लाई जाएगी.
    सभी विभागों में भर्ती की जाएगी. ऐसी नीतियां बनाएंगे कि पेपर लीक जैसी चीजें ना हों.
    जिन भर्तियों के लिए एक परीक्षा होती है उन्हें तीन महीने में पूरा किया जाएगा. जिनमें दो परीक्षाएं होती हैं, उन्हें 6 महीने में पूरा किया जाएगा.

    हम जब तक ग्रेजुएट को रोजगार नहीं दिला पाएंगे तब तक उनको 5000 रुपये महीने भत्ता देंगे.
    5 साल में 25 लाख युवाओं को रोजगार देंगे.
    महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जाएगी.
    युवाओं के लिए फिर से लैपटॉप योजना लागू की जाएगी 
    शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाया जाएगा और परमानेंट किया जाएगा
    पुरानी पेंशन लागू किया जाएगा
    कानून व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल
    महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा

    फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे
    नए गांव बसाए जाएंगे. इसमें स्ट्रीट लाइट, बिजली, पक्की सड़कें, वाई-फाई जैसी सुविधाएं होंगी.
    यशभारती सम्मान को अधिक राशि के साथ फिर शुरू किया जाएगा.
    हमारी सरकार जातिगत जनगणना कराएगी.
    लॉ एंड ऑर्डर मजबूत करने के लिए जीरो टॉलरेंट पॉलिसी लागू की जाएगी.
    प्रदेश में समाजवादी कैंटीन शुरू होंगी, जिसमें गरीबों को 5 रुपये में खाना मिलेगा.
    किसानों का लोन माफ किया जाएगा.
    गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा.
    गांवों को इंटररनेट से जोड़ा जाएगा.
    राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाई जाएगी, सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा.

    यूपी में 5 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का काम किया जाएगा.
    पुलिस का डायल-100 को फिर से मजबूत किया जाएगा.
    प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा.
    महिलाओं के खिलाफ संगठित अपराध और हेट स्पीच के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी लागू की जाएगी.
    प्रदेश में किसी भी माफिया या गुंडों को पनपने नहीं दिया जाएगा, त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
    जमीनी विवादों और कब्जे जैसे मामलों पर कार्रवाई के लिए एसटीएफ बनाई जाएगी.
    अपराधी किसी पार्टी, धर्म या जाति को हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
    तहसील स्तर पर शहरों को फोरलेन रास्तों से जोड़ा जाएगा.
    यमुना नदी को साफ करने का काम किया जाएगा. रिवर फ्रंट भी डेवलेप किया जाएगा.

'हमने वो भी किया जो हमारे घोषणा पत्र में नहीं था'

घोषणा पत्र जारी करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'जिस समय नेताजी (मुलायम सिंह) मुख्यमंत्री थे, तब लखनऊ को बसाने का काम किया गया. ये वो जगह है जहां सबसे ज्यादा निवेश आया है. हमारे घोषणा पत्र में ये शामिल नहीं था कि मेदांता सिटी या मेदांता अस्पताल बनेगा, लेकिन फिर भी लखनऊ का सबसे अच्छा अस्पताल हमने बनाया. जो वर्ल्ड क्लास स्टेडियम तैयार हुआ है, वो देश का सबसे बेहतरीन स्टेडियम समाजवादी सरकार ने तैयार किया था.'

आमतौर पर सरकारें शहर और मॉल नहीं बनातीं, लेकिन समाजवादी सरकार ने देश का सबसे बड़ा मॉल बनाकर तैयार किया. आज एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात करते हैं, हमारी सरकार ने लखनऊ में एचसीएल को लेकर आने का काम किया. हमने रोजगार के लिए लखनऊ में आईटी सिटी बनाने का काम किया.

अखिलेश यादव ने कहा- ‘हम पीडीए के लोग उत्तर प्रदेश को एक सुख संपन्न, समाजवादी पंथ निरेपेक्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित और प्रेम, दया और अपनापन के सौहाद्रपूर्ण गुणों से परिपूर्ण समावेशी और सकारातमक सरकार बनाने के लिए दृढ़संकल्पित होकर, अपने समस्त प्रदेशवासियों को खुशहाली और तरक्की के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय को बिना किसी भेदभाव के, सबके लिए बराबरी से सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय का राज लाने के लिए अपने हर अधिकार की हिफाजत करने वाले जुल्म और सितम की नाइंसाफी मिटाकर, सबको सार्वजनिक जीवन में नौकरी आदि हर क्षेत्र में सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए बराबर अवसर देने वालों के लिए संविधान की रक्षा के लिए हमने ये मैनिफोस्टो और प्रणपत्र लाने का काम किया है. हर पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित व्यक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा, आत्मसम्मान की पुर्नस्थापना के लिए हर बीमार, रोगी, अस्वस्थ्य नागरिक, गर्भवती, जच्चा-बच्चा, बुजुर्ग गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क स्वास्थ्य, चिकितिसा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस सुविधा दिलाएंगे. नि:शुल्क शिक्षा दिलाएंगे. जब खेत मुस्कुराएगा तो देश मुसकुराएगा के सिद्धांत पर काम करेंगे। 

बता दें कि समाजवादी पार्टी घोषणापत्र-1, घोषणापत्र-2 और जिला स्तर पर एक अलग घोषणापत्र लेकर आएगी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports