,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ के प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में शामिल

श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ में प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में चारों शंकराचार्यों के स्थायी स्थान विकसित किए जाने की हुई शुरूआत मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन के ग्राम ढेंढिया में आकार ले…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ के प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में शामिल

श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ में प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में चारों शंकराचार्यों के स्थायी स्थान विकसित किए जाने की हुई शुरूआत
मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन के ग्राम ढेंढिया में आकार ले रहे श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारदा पीठ श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी जी को अंगवस्त्र और फल की टोकरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ में मां शारदा, मां अंबा, भगवान शिव, भगवान गणेश, कार्तिक स्वामी, हनुमानजी तथा नवग्रह देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन की विधियां श्रृंगेरी मठ, कर्नाटक से आए विद्वान ब्राह्मणों के दल द्वारा संपन्न कराई गईं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती महाराज का उज्जैन आगमन और उनका आशीर्वाद प्राप्त होना हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जी ने सनातन धर्म की ध्वजा को देशभर में स्थापित करने का महान कार्य किया था। आज उज्जैन में पुनः ऐसा शुभ अवसर आया है, जब शंकराचार्य जी ने यहां अपना स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शंकराचार्य स्वामी जी अपने भ्रमण के दौरान उज्जैन आकर यहां स्थायी रूप से रुक सकेंगे। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रृंगेरी मठ सहित चारों मठों के सभी शंकराचार्यों के स्थायी आवास उज्जैन में विकसित हों। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रथम शंकराचार्य का स्थान उज्जैन में स्थापित हो चुका है। द्वारका शंकराचार्य जी ने भी उज्जैन में स्थान के लिए स्वीकृति प्रदान की है और उसका निर्माण कार्य जारी है। हमारा प्रयास है कि सभी शंकराचार्यों के स्थायी स्थान उज्जैन में बनें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन को विश्व धरोहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आध्यात्मिक महापुरुषों और शंकराचार्यों की उपस्थिति से उज्जैन की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी। सिंहस्थ-2028 के दौरान तथा इसके बाद भी श्रद्धालुओं एवं आमजन को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने में इन आध्यात्मिक केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शंकराचार्य स्वामी जी का उज्जैन आना हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनके सान्निध्य से उज्जैन की सनातन, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, विवेक गुप्ता, संभाग आयुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports