,

मुख्यमंत्री यादव ने कहा- अगले दो साल में प्रदेश में 55 चिकित्सा महाविद्यालय बनकर तैयार होंगे

स्व. श्री शालिगराम तोमर का व्यक्तित्व और कृतित्व अनुकरणीय रहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर जिले के पोलायकलां में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को किया वर्चुअली संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगले दो साल में प्रदेश में 55 चिकित्सा महाविद्यालय बनकर तैयार होंगे। समाज कल्याण के…

मुख्यमंत्री यादव ने कहा- अगले दो साल में प्रदेश में 55 चिकित्सा महाविद्यालय बनकर तैयार होंगे

स्व. श्री शालिगराम तोमर का व्यक्तित्व और कृतित्व अनुकरणीय रहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर जिले के पोलायकलां में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को किया वर्चुअली संबोधित

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगले दो साल में प्रदेश में 55 चिकित्सा महाविद्यालय बनकर तैयार होंगे। समाज कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना होगा। सच्चाई को धारण करते हुए अच्छाईयों को लागू करने की अद्भुत प्रतिभा राष्ट्रसेवी स्व. श्री शालिगराम जी तोमर के व्यक्तित्व में देखने को मिलती है। एक छोटे से स्थान से निकलकर अद्भुत संगठन क्षमता से युवाओं को सद्कार्य के लिए जोड़ना उनकी विशेषता थी। आपातकाल के कठिन, संघर्षपूर्ण और चुनौती भरे समय में भी उन्होंने लोगों को साहस और संबल देने का कार्य किया। स्व. तोमर जी का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। श्री तोमर ने गौशाला से लेकर ग्राम विकास के अनेक प्रकल्पों में पहल की, जिसके परिणाम हमें प्राय: देखने को मिलते हैं। उनके विचारों और कार्यों को निरंतरता देना हम सबका कर्तव्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला प्रशासन शाजापुर और पूर्णिमाश्री सेवा संगठन उज्जैन द्वारा राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि पर शाजापुर जिले की पोलायकलां तहसील में आयोजित नि:शुल्क हृदय जांच शिविर अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। पोलायकलां में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विस्तार आवश्यक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पोलायकलां में आयोजित नि:शुल्क हृदय जांच शिविर स्थानीय स्तर पर की गई सराहनीय पहल है। विभिन्न स्वास्थ्य जाँचों से लोग अपनी बीमारियों और स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत होंगे और आवश्यक सावधानियां बरतने तथा उपचार के लिए समय रहते प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विस्तार आवश्यक है। राज्य सरकार चिकित्सा सुविधा का निरंतर विस्तार कर रही है। प्रदेश में कई स्थानों पर चिकित्सालय और चिकित्सा महाविद्यालय आरंभ किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अब लोगों को इलाज के लिए राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। जनसामान्य को आयुष्मान योजना से भी बहुत लाभ हुआ है।

राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास और खुशहाली के लिए कार्य कर रही है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने गंभीर बीमार को समय रहते इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एयर एम्बुलेंस सेवा आरंभ की है। दुर्घटना में घायलों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए राहवीर योजना संचालित है। इसके साथ ही सभी जिलों में मानव गरिमा को ध्यान में रखते हुए शव वाहन उपलब्ध कराए गए। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कई किसान हितैषी फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में रोड नेटवर्क का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के साथ शिक्षा के विस्तार में भी मदद मिलेगी। लाड़ली बहना योजना की निरंतरता सुनिश्चित की जा रही है। सांदीपनि विद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालयों का विस्तार निरंतर जारी है। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास और खुशहाली के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और उनसे हर पात्र हितग्राहियों को जोड़ने में स्थानीय स्तर पर सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग का आहवान किया। पोलायकलां में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports