,

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में मध्यप्रदेश मंडप को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

मध्यप्रदेश को मिला कांस्य पदक विकास और विरासत की थीम पर केंद्रित रहा प्रदेश का मंडप भोपाल 45वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में एक बार फिर मध्यप्रदेश को कांस्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार एवं संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री जावेद अशरफ द्वारा मध्यप्रदेश के लिए मेले की थीम…

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में मध्यप्रदेश मंडप को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

मध्यप्रदेश को मिला कांस्य पदक
विकास और विरासत की थीम पर केंद्रित रहा प्रदेश का मंडप

भोपाल
45वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में एक बार फिर मध्यप्रदेश को कांस्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार एवं संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री जावेद अशरफ द्वारा मध्यप्रदेश के लिए मेले की थीम विकास और विरासत के लिए मध्यप्रदेश मंडप द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में कांस्य पदक प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन की ओर से श्री बी.एन तिवारी संचालक मध्यप्रदेश मंडप ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक समरथ मंडलोई सहित अन्य अधिकारी, मध्यप्रदेश के कलाकार, शिल्पकार आदि उपस्थित थे। 45वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में मध्यप्रदेश मण्डप को मेले की थीम विकास और विरासत के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया गया।

एमएसएमई निवेश पालिसियों का प्रदर्शन
मण्डप में विकास के सौपान के रूप में औद्योगिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बनाई गयी विभिन्न नीतियों, उपलब्धियों को दर्शाया गया। जिनमें एम.एस.एम.ई. विकास पालिसी-2025, म.प्र. स्टार्टअप पालिसी एण्ड इम्पलीमेंटेशन स्कीम 2025, मध्यप्रदेश एलाटमेन्ट आफ इण्डस्ट्रियल लैण्ड एण्ड बिल्डिग एण्ड मैनेजमेन्ट रूल्स टू एम.एस.एम.ई.- 2025 तथा मध्यप्रदेश में निवेश सम्बंधी जानकारी प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गई। इन नीतियों को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा सर्वाधिक निवेश मित्र नीतियों के रूप में सराहा गया था। समृद्ध किसान, आत्म निर्भर महिलायें, शिक्षा एवं कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण, सड़कें, मेट्रो और नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना, सूचना प्रौद्योगिकी और संरचना आदि को पैनल एवं चित्रावली के माध्यम से बखूवी दर्शाया गया है। जीआईमैप एवं ओ.डी.ओ.पी. मैप के द्वारा प्रदेश के उत्पादों की जानकारी प्रदर्शित की गई तथा इनमें से कुछ उत्पादों के विेक्रय स्टाल भी लगाये गये। मण्डप में जरी जरदोजी एवं गौंड पेन्टिग का सजीव प्रदर्शन भी किया गया।

महाकाल लोक पर केन्द्रित मण्डप का प्रवेश द्वार
मण्डप के प्रवेश द्वारों को महाकाल लोक का स्वरूप दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार को उज्जैन की वेध शाला, वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला तथा विक्रमादित्य वैदिक घड़ी से सजाया गया जिसने प्राचीन काल से उज्जैन नगर के काल गणना एवं खगोल विज्ञान के महत्वपूर्ण वैश्विक केन्द्र होने की ओर दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। इसके अलावा मण्डप में मध्यप्रदेश की विरासत को खजुराहो मन्दिर, सांची स्तूप, भीम बैठका, एकात्म धाम, महेश्वर, इन्दौर के राजवाड़ा, ग्वालियर फोर्ट, चौसठ योगिनी मन्दिर, विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव सिंहस्थ मेला 2028, प्रदेश के प्रसिद्ध संगीतकारों, गायकों एवं प्रदेश के मनोरम दृश्यों और विशिष्ट स्थानों की पृष्ठभूमि में फिल्माए गये चलचित्रों के माध्यम से भी दर्शाया गया। मण्डप में वन्यजीव दीवार ने भी दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। जिससे वन्य जीवों के संरक्षण में मध्यप्रदेश राज्य के योगदान से दर्शक परिचित हुए।

शिल्प और पेंटिग्स प्रदर्शन
मध्यप्रदेश की समृद्ध कलात्मक परम्पराओं और स्वदेशी शिल्प कौशल का उत्सव जरी जरदोजी, ढोकरा, लौह शिल्प, गौण्ड पेन्टिग्स, बीड ज्वेलरी, बेल मेटल क्राफ्ट के आधार के माध्यम से मेले में आने वाले दर्शकों तक पहुंचा। मण्डप में घूमते हुए काइनेटिक "एलईडी" में निरन्तर दृश्यात्मक प्रदर्शन के द्वारा प्रदेश के विकास और विरासत की कहानी बयां की गई।

विकास और विरासत पर फोकस
म.प्र. मण्डप में "विकास और विरासत" थीम के अनुरूप विभिन्न जानकारियों से सजाया गया है। म.प्र. मण्डप में 7 शासकीय विभागों / निगम मण्डलों, 49 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाईयों, 12 स्टार्टअप, 2 कलस्टर्स द्वारा भाग लिया है। तथा दो शिल्पियों द्वारा अपनी कला का सजीव प्रदर्शन किय गया है। इससे पहले गत 19 नवम्बर को सत्येन्द्र भूषण सिंह अध्यक्ष म.प्र. लघु उद्योग निगम द्वारा म.प्र. मण्डप में द्वीप प्रज्ज्वलित कर मध्यप्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया गया था। इस अवसर पर एम.एस.एम.ई. सचिव श्री जॉन किंग्सले एवं एम.एस.एम.ई. विभाग के आयुक्त श्री कुमार पुरुषोतम और एम.एफ.पी. पार्क व विंध्य हर्बल की सी.ई. सुश्री गीताजली जे. भी मौजूद रही।

उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026, 13 से 27 नवम्बर के मध्य भारत व्यापार संवर्धन सगंठन (ITPO) द्वारा आयोजित किया गया। इस मेले में विभिन्न राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अलावा विभिन्न राष्ट्रों द्वारा भाग लिया गया है। आम नागरिकों के लाभ के लिए राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं और भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया तथा व्यापार, उद्योग एवं सेवाओं को बढ़ावा इस मेला के माध्यम से दिया गया। इससे स्वदेशीय वस्तुओं के निर्यात, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन, निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था और अधिक विकसित होगी तथा उसे वैश्विक रूप प्राप्त होगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports