संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का खुलासा, हर घंटे पांच महिलाओं की हत्या करते हैं परिजन

 नई दिल्ली महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के लिए उनका अपना घर ही सबसे खतरनाक जगह बना हुआ है।  संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध…

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का खुलासा, हर घंटे पांच महिलाओं की हत्या करते हैं परिजन

 नई दिल्ली
महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के लिए उनका अपना घर ही सबसे खतरनाक जगह बना हुआ है। 

संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) और यूएन विमेन (UN Women) की 'फेमिसाइड्स इन 2025' रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में दुनियाभर में करीब 47,000 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके अपने जीवनसाथी (इंटिमेट पार्टनर) या परिवार के किसी सदस्य के हाथों हुई। 

हर दिन औसतन 129 महिलाओं ने गंवाई जान
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि अपनों के हाथों महिलाओं की हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस भयावह तस्वीर के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

सालाना आंकड़ा: 2025 में दुनियाभर में लगभग 47,000 महिलाओं और लड़कियों को उनके पार्टनर या परिजनों ने मौत के घाट उतार दिया। 

रोजाना का औसत: हर दिन औसतन 129 महिलाओं और लड़कियों की हत्या अपनों के द्वारा की गई। 
हर घंटे का हिसाब: इस हिसाब से साल 2025 में हर घंटे औसतन पांच से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों ने अपने जीवनसाथी या परिवार के सदस्य के हाथों जान गंवाई। 

किस क्षेत्र में कितनी हत्याएं? 
रिपोर्ट में अलग-अलग महाद्वीपों और क्षेत्रों के हिसाब से भी आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनमें अफ्रीका और एशिया सबसे ऊपर हैं:

 

क्षेत्र अनुमान‍ित मौतें (2025)
अफ्रीका 22,100
एश‍िया  15,100
अमेरिका (उत्तर व दक्ष‍िण) 7,400
यूरोप  2,100
ओश‍िन‍िया  300
कुल (दुनियाभर में ) 47,000

हर 5 में से 3 महिला पीड़ितों के कातिल निकले अपने
रिपोर्ट में महिलाओं और पुरुषों की हत्या के पैटर्न के बीच का बड़ा फर्क भी उजागर किया गया है. साल 2025 में दुनियाभर में कुल 78,000 महिलाओं की हत्या होने का अनुमान है. इनमें से करीब 60 प्रतिशत (यानी हर पांच में से तीन) महिलाओं की हत्या उनके जीवनसाथी या रिश्तेदारों ने की। 

इसके उलट, पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा काफी कम है. हत्या के शिकार हुए पुरुषों में से केवल 11 प्रतिशत की जान उनके पार्टनर या परिवार के सदस्यों के हाथों गई. यह अंतर साफ दिखाता है कि घरेलू और पारिवारिक हिंसा का सबसे बड़ा खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ रहा है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports