8वें वेतन आयोग से 5 प्रमोशन समेत कई उम्मीदें, क्या सरकार मानेगी कर्मचारियों की मांग?

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग को गठन हुए एक साल से ज्यादा हो गया है और उसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए दिए गए 18 महीने के समय में करीब छह महीने ही बचे हैं. इस बीच कर्मचारी संगठनों के साथ 8th CPC की बैठकों का सिलसिला जारी है और उसके सामने बड़ी-बड़ी डिमांड आ…

8वें वेतन आयोग से 5 प्रमोशन समेत कई उम्मीदें, क्या सरकार मानेगी कर्मचारियों की मांग?

नई दिल्ली

आठवें वेतन आयोग को गठन हुए एक साल से ज्यादा हो गया है और उसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए दिए गए 18 महीने के समय में करीब छह महीने ही बचे हैं. इस बीच कर्मचारी संगठनों के साथ 8th CPC की बैठकों का सिलसिला जारी है और उसके सामने बड़ी-बड़ी डिमांड आ रही हैं. इनमें भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) की ओर से दो-चार नहीं, बल्कि 73 प्रस्ताव दिए गए हैं. इनमें 6 फीसदी एनुअल इंक्रींमेंट से लेकर बीमा कवर और 5 प्रमोशन दिए जाने तक की मांग है. हालांकि, इनमें से क्या-क्या मानना है ये सरकार को डिसाइड करना है। 

BPMS की डिमांड लिस्ट लंबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीपीएमएस की आठवें वेतन आयोग के सामने रखी गई मांगों की लिस्ट लंबी है. इनमें शामिल प्रमुख डिमांड पर नजर डालें, तो संगठन ने कर्मचारियों को मिलने वाला 3% एनुअल इंक्रीमेंट को दोगुना करके 6% किए जाने की मांग की है। 

इसके अलावा अगली डिमांड महंगाई भत्ते या DA को लेकर है और प्रस्ताव में कहा गया है कि  महंगाई भत्ते (DA) का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी और पेंशन में मर्ज किया जाए. तीसरी मांग पेंशन से कनेक्टेड है. कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के बजाय ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल किए जाने की मांग की है। 

15 लाख बीमा कवर और 5 प्रमोशन
सिर्फ इतना ही नहीं कर्मचारियों की डिमांड लिस्ट में सैलरी, प्रमोशन, फिटमेंट फैक्टर से लेकर छुट्टियां और बीमा कवर तक से जुड़ी मांगें शामिल हैं. संगठन ने प्रस्ताव में कहा है कि कर्मचारियों को तीन दशक की नौकरी के दौरान पांच प्रमोशन दिए जाने चाहिए. वहीं सेंट्रल एंप्लाईज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम के तहत अब तक बीमा कवर दिया जाता है, उसे 15 लाख तक किया जाए. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पैटर्निटी लीव 45 दिन और चाइल्ड केयर लीन 12 की मिलने की डिमांड भी की गई है। 

मई 2027 में रिपोर्ट सौंपेगा आयोग 
जैसे जैसे आठवें वेतन आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कर्मचारियों की सैलरी हाइक, डीए मर्जर समेत अन्य डिमांड तेज होती जा रही हैं. 8वां वेतन आयोग के लिए 18 मई की डेडलाइन अगले साल मई 2027 में पूरी हो रही है, तमाम बैठकों के दौरान मिले सुझावों और मांगों के प्रस्ताव पर तैयार सिफारिशों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी. हालांकि, अंतिम फैसला सरकार को लेना है। 

फिटमेंट डिमांड पूरी, तो बंपर सैलरी हाइक
न सिर्फ बीपीएमएस, बल्कि ज्यादातर कर्मचारी संगठनों की ओर से 8वें वेतन आयोग से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग की गई है, जो सैलरी हाइक में सबसे बड़ा रोल निभाता है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में ये 2.57 लागू किया गया था और इसके चलते न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है. वहीं अब इसे 2.75 से लेकर 3.83 करने की डिमांड हो रही है. अगर ये मांग सरकार मान लेती है, तो कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। 

कैलकुलेशन करें, तो मांगों के मुताबिक, सरकार 2.75 गुना फिटमेंट फैक्‍टर पर राजी होती है, तो कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक-पे 18,000 रुपये से सीधे 49,500 रुपये हो जाएगी. वहीं अगर इसे 3.83 किया जाता है, तो ये न्यूनतम बेसिक सैलरी एक झटके में करीब 51000 रुपये बढ़कर 68,940 रुपये हो जाएगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports