,

MP में ठंड का कहर, कटनी में 6.8°C तापमान, भोपाल समेत चार जिलों में शीतलहर

भोपाल  मध्य प्रदेश में सर्दी अब अपना असर दिखाने लगी है। नवंबर का आखिरी सप्ताह प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड लेकर आया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के बीच कटनी के करौंदी में पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से…

MP में ठंड का कहर, कटनी में 6.8°C तापमान, भोपाल समेत चार जिलों में शीतलहर

भोपाल 

मध्य प्रदेश में सर्दी अब अपना असर दिखाने लगी है। नवंबर का आखिरी सप्ताह प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड लेकर आया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के बीच कटनी के करौंदी में पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल समेत चार जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

भोपाल में दो दिन से शीतलहर, राहत के आसार नहीं
राजधानी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लगातार तीसरे साल नवंबर में सर्दी का तीखा दौर देखने को मिल रहा है। इस बार 23-24 नवंबर की रात तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद अगली रात पारा 8.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

इन शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरा है। कटनी के करौंदी में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह में 7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 7.7 डिग्री, भोपाल में 8.8 डिग्री और रीवा में 9 डिग्री तापमान रहा। खजुराहो और रायसेन में पारा 9.6 डिग्री, जबकि जबलपुर और उमरिया में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, मलाजखंड, दतिया, मंडला, सतना, सीधी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और धार में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

पहाड़ों की बर्फबारी का मध्य प्रदेश में असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में तापमान गिर रहा है। अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री तक और गिरावट होने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। सुबह धुंध और दिन में ठंडी हवाओं का असर भी बना रहेगा। 

इन शहरों में पारे में भारी गिरावट

    10° से नीचे वाले शहर: दमोह (7°), शहडोल का कल्याणपुर (7.4°), शाजापुर का गिरवर कस्बा (7.7°), भोपाल (8.8°), रीवा (9°), खजुराहो-रायसेन (9.6°) और जबलपुर-उमरिया (9.8°) में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

    15° से नीचे वाले शहर: नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, मलाजखंड, दतिया, मंडला, सतना, सीधी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और धार में भी पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

लगातार तीसरे साल भोपाल में तेज सर्दी
राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे साल नवंबर में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है। इस बार 23-24 नवंबर की रात न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा, जबकि अगली रात यह 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आंकड़ों के मुताबिक, 17 नवंबर 2025 को पारा 5.2 डिग्री और 29 नवंबर की रात 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके विपरीत 2018 से 2023 के बीच नवंबर में न्यूनतम तापमान आमतौर पर 10.2 से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था। बढ़ती ठंड के चलते भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है।

पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मौसम, धुंध का असर
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है। 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आ जाएगा। कड़ाके की ठंड के साथ सुबह के समय धुंध और दिन में ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में ठंड और बढ़ेगी। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का तापमान 3°C और उज्जैन में 53 साल पहले 2.3°C तक जा चुका है। वहीं नवंबर में सिस्टम एक्टिव होने पर बारिश का ट्रेंड भी देखा जाता है।

भोपाल: 1941 में 6.1 डिग्री तक पहुंचा था पारा
भोपाल में नवंबर के दौरान रात का तापमान आमतौर पर 9 से 12 डिग्री के बीच रहता है। पिछले 10 साल में भी ऐसा ही ट्रेंड रहा है। यहां नवंबर में अब तक का सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 का है।

नवंबर में बारिश भी होती रही है। पिछले 10 साल में तीन बार इस महीने बारिश हुई। वहीं, 1936 में नवंबर के दौरान साढ़े 5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports