,

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर किसान हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिए जा रहे निर्णयों से अन्नदाताओं में उत्साह और विश्वास का माहौल है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर…

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर किसान हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिए जा रहे निर्णयों से अन्नदाताओं में उत्साह और विश्वास का माहौल है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के साथ ही कम उत्पादन वाले किसानों के हित में की गई अतिरिक्त आदान सहायता की घोषणा से किसानों को नई उम्मीद और आर्थिक संबल मिला है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। इसी कड़ी में पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बंधी निवासी किसान  राज सोनी पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में 50 क्विंटल धान का टोकन लेकर अपनी उपज का विक्रय करने पहुंचे। उन्होंने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में की गई घोषणा की सराहना करते हुए इसे किसानों की खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

किसान  राज सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा कम उत्पादन वाले किसानों के हित में की गई घोषणा बेहद सराहनीय है। कई बार विभिन्न परिस्थितियों के कारण किसानों का धान उत्पादन कम हो जाता है, जिसके चलते वे निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान का विक्रय नहीं कर पाते हैं। ऐसे किसानों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय उनके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इससे विशेष रूप से छोटे एवं कम उत्पादन वाले किसानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।

 सोनी ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों का शासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। किसानों की समस्याओं एवं परिस्थितियों को समझते हुए उनके हित में निर्णय लेना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे निर्णय न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होंगे, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेंगे।

किसान  राज सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किसानों की चिंता करते हुए उनके हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे किसानों को नई उम्मीद और संबल मिला है। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था एवं कम उत्पादन वाले किसानों के लिए अतिरिक्त आदान सहायता की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे प्रयास कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के साथ ही अन्नदाताओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह प्रशस्त कर रहे हैं। किसानों के श्रम का सम्मान, उपज का उचित मूल्य और उनकी परिस्थितियों के अनुरूप लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय प्रदेश में किसान कल्याण एवं ग्रामीण समृद्धि की संकल्पना को साकार करने में सहायक बन रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports