,

पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

रायपुर कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात और मौसम की मार से परेशान रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की सुखनी आज अपने पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत पक्का आवास मिलने से उनके सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ है।…

पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

रायपुर

कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात और मौसम की मार से परेशान रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की सुखनी आज अपने पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत पक्का आवास मिलने से उनके सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ है। वहीं महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रही एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से दूरस्थ वनांचलों में निवासरत जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत खाला के आश्रित ग्राम कुबेरपुर की रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की सुखनी इसका एक उदाहरण हैं।

पक्का आवास मिलने से पांच सदस्यीय परिवार को मिली सुरक्षित छत

सुखनी ने बताया कि पहले उनका पांच सदस्यीय परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बरसात सहित अन्य मौसमों में कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्का मकान बनाना उनके परिवार का सपना था। पीएम-जनमन आवास योजना से अब उनका यह सपना पूरा हो गया है। पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित छत मिली है और कच्चे मकान की परेशानियों से मुक्ति मिली है। अब पूरा परिवार अपने पक्के घर में खुशी के साथ रह रहा है।

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल, आसानी से पूरी हो रहीं घरेलू जरूरतें

सुखनी को महतारी वंदन योजना का भी नियमित लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उनके बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे तेल, साबुन, हल्दी-मसाला सहित रोजमर्रा की आवश्यक घरेलू सामग्री खरीदती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहूलियत हो रही है। महतारी वंदन योजना उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

पक्का आवास मिलने से प्रसन्न सुखनी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने से पूरा परिवार बहुत खुश है। उन्होंने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की जिंदगी

पीएम-जनमन और महतारी वंदन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पहाड़ी कोरवा सहित विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक साबित हो रही हैं। एक ओर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

सुखनी के परिवार के जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जमीनी पहुंच का उदाहरण है। सुरक्षित आवास और नियमित आर्थिक सहायता से दूरस्थ वनांचलों में निवासरत परिवारों के जीवन में खुशहाली आ रही है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports