,

मध्यप्रदेश में बढ़ सकती हैं लोकसभा सीटें, 29 से 44 हो सकता है आंकड़ा; परिसीमन बिल से उम्मीद

भोपाल  बीते दिन संसद में परिसीमन संधोधन बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्यों में सीटों का गणित लगने लगा है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh News)  में भी लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seat) की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रस्ताव के…

मध्यप्रदेश में बढ़ सकती हैं लोकसभा सीटें, 29 से 44 हो सकता है आंकड़ा; परिसीमन बिल से उम्मीद

भोपाल 

बीते दिन संसद में परिसीमन संधोधन बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्यों में सीटों का गणित लगने लगा है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh News)  में भी लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seat) की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रस्ताव के मुताबिक, राज्यों में लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसा हुआ तो मध्य प्रदेश में सीटों की संख्या 29 से बढ़कर करीब 44 हो सकती है। यानी प्रदेश को 15 अतिरिक्त लोकसभा सीटें मिल सकती हैं।

29 से 44 हो सकती हैं सीटें 
मध्य प्रदेश (MP)  में फिलहाल लोकसभा की 29 सीटें हैं। प्रस्ताव के तहत 50 फीसदी बढ़ोतरी लागू हुई तो यह संख्या बढ़कर करीब 44 हो सकती है। इससे प्रदेश में संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं और प्रतिनिधित्व का मौजूदा गणित बदल सकता है। सीटों की संख्या बढ़ने के बाद नए निर्वाचन क्षेत्र बनाने और मौजूदा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की प्रक्रिया होगी।

प्रमुख प्रावधान और उनके निहितार्थ
चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन होगा। 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी। लोकसभा में 850 सीटें होंगी, वास्तव में सीटें 815 हो सकती हैं। 2051 तक सीटों की संख्या फ्रीज होगी, यानि 2051 तक सीटों की संख्या का परिसीमन नहीं होगा। सीटों की संख्या का बेस 1971 की जनगणना है। राज्यवार 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने से राज्यवार आनुपातिक प्रतिनिधित्व अप्रभावित रहेगा। चुनाव क्षेत्र परिसीमन का आधार नवीनतम उपलब्ध जनगणना आंकड़ों को बनाया जाएगा। परिसीमन के लिए प्रति सीट औसत जनसंख्या नवीनतम जनगणना आंकड़े (यानी 2011) को आधार बनाएंगे। लोकसभा में राज्य का आनुपातिक प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा, राज्यों का प्रतिनिधित्व रेश्यो मौजूदा ही बना रहेगा।

मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटों में बढ़ोत्तरी पर अलग-अलग अनुमान
परिसीमन बिल से मध्यप्रदेश के सियासी नक्शे में खासा बदलाव होगा। राज्य में लोकसभा की सीटें बढ़कर 44 हो जाएंगी। प्रदेश में अभी 29 संसदीय क्षेत्र हैं। राज्य विधानसभा की सीटें भी बढ़ेंगी। अलग-अलग अनुमानों में यह संख्या 297 से लेकर 345 तक बताई जा रही है।

विंध्य, मालवा-निमाड़ और महाकौशल में बदलाव संभव
सीटों की संख्या बढ़ने पर विंध्य (Vindhya) , मालवा-निमाड़ (Malva Nimab) और महाकौशल (MahaKaushal) जैसे क्षेत्रों में लोकसभा क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण हो सकता है। सीहोर, इंदौर (Indore News )ग्रामीण और जबलपुर (Jabalpur) ग्रामीण जैसे क्षेत्रों को अलग लोकसभा सीट (Lok Sabha) के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाएं भी चर्चा में हैं। हालांकि, अभी इन क्षेत्रों को नई लोकसभा सीट बनाने का कोई अंतिम आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

परिसीमन के बाद बदलेगा चुनावी समीकरण
परिसीमन की प्रक्रिया में लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाता है। प्रस्ताव के मुताबिक, सीटों में बढ़ोतरी के साथ निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन भी होगा। ऐसे में मध्य प्रदेश के कई जिलों और क्षेत्रों का संसदीय प्रतिनिधित्व बदल सकता है। फिलहाल सभी की नजरें 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र और विधेयकों पर होने वाली चर्चा पर टिकी हैं।

2051 तक अनुपात स्थिर रखने का मतलब: सभी राज्यों की सीटें एक साथ 50% बढ़ेंगी, फिर 2051 तक उनका आपसी बंटवारा नहीं बदलेगा। लोकसभा में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 5.34% ही रहेगी।

MP के लिए इसका मतलब: 2011 की जनगणना में देश की आबादी में मध्य प्रदेश का हिस्सा करीब 6% था, लेकिन सीटों में सिर्फ 5.34%। यानी देश में एक सांसद औसतन करीब 22 लाख लोगों का प्रतिनिधि है, जबकि मध्य प्रदेश में करीब 25 लाख का। नया फॉर्मूला सांसद तो बढ़ाएगा, लेकिन आबादी और सीटों का यह अंतर 2051 तक बना रहेगा।

अप्रैल से क्या बदला: अप्रैल वाला विधेयक 2011 की जनगणना पर आधारित था, यानी जिस राज्य की आबादी ज्यादा बढ़ी, उसे ज्यादा सीटें। PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च के आकलन के मुताबिक उस फॉर्मूले में प्रदेश को 48 सीटें मिलतीं और हिस्सेदारी 5.90% हो जाती। लेकिन इसमें दक्षिण के राज्यों की हिस्सेदारी घटती। उनके विरोध के बाद अब आबादी की जगह बराबर बढ़ोतरी का फॉर्मूला लाया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports