,

रिश्वतखोरों पर हरियाणा सरकार का शिकंजा, 239 केस दर्ज और अदालतों में 375 चालान दाखिल

चंडीगढ़  हरियाणा में इस साल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ 239 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 200 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपितों के खिलाफ अदालतों में 375 चालान दाखिल किए गए हैं, जिनमें 212 मुख्य चालान और 163 सप्लीमेंट्री चालान हैं। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) के…

रिश्वतखोरों पर हरियाणा सरकार का शिकंजा, 239 केस दर्ज और अदालतों में 375 चालान दाखिल

चंडीगढ़
 हरियाणा में इस साल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ 239 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 200 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपितों के खिलाफ अदालतों में 375 चालान दाखिल किए गए हैं, जिनमें 212 मुख्य चालान और 163 सप्लीमेंट्री चालान हैं।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) के प्रमुख एएस चावला ने बताया कि न केवल रिश्वतखोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है, बल्कि जांच पूरी करने और आरोपितों के विरुद्ध न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रिश्वत लेने के मामलों में गुरुग्राम में सर्वाधिक 41, हिसार में 39, रोहतक में 37, फरीदाबाद में 28, करनाल में 30, अंबाला में 18 और पंचकूला में सात मामले दर्ज किए गए हैं। सभी 239 मामलों की एफआइआर ‘हरसमय’ पोर्टल पर अपलोड की हैं।

जिला स्तर पर गुरुग्राम और हिसार में 50-50 मामले दर्ज किए गए, जबकि रोहतक में 39, करनाल में 32, फरीदाबाद में 30, अंबाला में 21 और पंचकूला में 17 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तुरंत ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर करें।

इसके अतिरिक्त, वॉट्सऐप नंबर 94178-91064 पर भी सूचना दी जा सकती है। नागरिक ‘सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल एप के माध्यम से भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं तथा फोटो, वीडियो, ऑडियो और पीडीएफ जैसे साक्ष्य साझा कर सकते हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports